The Kerala Story: रिलीज होते ही करोड़ों कमा रही 'द केरल स्टोरी', क्या फिल्म को हो रहा कॉन्ट्रोवर्सी का फायदा?
द केरल स्टोरी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। रिपोर्ट्स की माने तो पहले दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

The Kerala Story First Day Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। विवादों के बीच फैंस फिल्म को देखने के लिए लगातार थिएटर पहुंच रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो पहले ही दिन फिल्म को फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
द केरल स्टोरी पर नहीं हुआ विवादों का असर
अनुपम खेर की फिल्म द कश्मीर फाइल्स की तरह द केरल स्टोरी की कहानी भी रोंगटे खड़े कर देने वाली है। फिल्म में अदा शर्मा की एक्टिंग की फैंस खूब सराहना कर रहे हैं। वहीं पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म उम्मीद से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। इस फिल्म का पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का प्रिडिक्शन कैसा है। आइए जानते हैं।
बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल
द केरल स्टोरी को हिंदी, तमिल और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया है। इस फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन किया है। फिल्म की रिलीज से पहले जुड़े विवाद का फायदा फिल्म को भरपूर मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, द केरल स्टोरी पहले दिन 6.50 करोड रुपए की कमाई कर सकती है। अभी तक फिल्म 3 से 4 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। बता दें कि यह सिर्फ शुरुआती आंकड़ें हैं।
द केरल स्टोरी की कहानी
बात अगर फिल्म द केरल स्टोरी की कहानी की करें तो, यह केरल की 32000 महिलाओं के धर्मांतरण पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे इन महिलाओं का ब्रेनवाश करके इन्हें इस्लाम धर्म कुबूल कराया गया और बाद में उन्हें आईएसआईएस में शामिल कर दिया गया। यही वजह है कि देशभर में फिल्म को लेकर जमकर विवाद हो रहा है। हालांकि फिल्म पर इन विवादों का कहीं से असर होते हुए नजर नहीं आ रहा।












Click it and Unblock the Notifications