हीरोइनें जो हुईं कास्टिंग काउच का शिकार, काम मांगने गईं तो कही गई साथ सोने की बात

मुंबई, 15 दिसंबर: फिल्म, इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों के साथ कास्टिंग काउच कोई नई चीज नहीं हैं। कई अभिनेत्रियां ये कह चुकी हैं कि काम देने के बदले प्रोड्यूसर या डायरेक्टर ने उनसे साथ सोने की बात कही। वेब शो 'डीकपल्ड' के प्रमोशन में लगी एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने अपने साथ कास्टिंग काउच की घटना का खुलासा किया है। जिसके चलते ये एक बार फिर चर्चा में है। सुरवीन से पहले भी कई हीरोइन अपने साथ इस तरह की घटनाओं का जिक्र कर चुकी हैं।

ईशा गुप्ता को दो बार करना पड़ा सामना

ईशा गुप्ता को दो बार करना पड़ा सामना

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता को फिल्म इंडस्ट्री में दो बार कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा। हाल ही में एक इंटरव्यू में ईशा गुप्ता ने कहा कि एक बार मैंने जब फिल्म के प्रोड्यूसर के साथ सोने से मना किया, तो वह मुझे फिल्म से बाहर निकालने की बात कहने लगा। ईशा गुप्ता ने उन दिनों डर के चलते अपने मेकअप आर्टिस्ट के साथ कमरा साझा किया था।

कंगना रनौत भी हुईं शिकार

कंगना रनौत भी हुईं शिकार

अपनी एक्टिंग के लिए कई पुरस्कार जीत चुकीं कंगना भी कास्टिंग काउच का शिकार हुई हैं। उन्होंने एक बातचीत में खुलासा किया था कि एक बार उनको ऑडिशन के बाद रोल के बदले शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर दिया गया था। ये ऑडिशन एक यूनिट मेंबर ने लिया था।

राधिका आप्टे को कही गई थी ये बात

राधिका आप्टे को कही गई थी ये बात

राधिका आप्टे ने एक इंटरव्यू के दौरान कास्टिंग काउच के अपने तजुर्बे को साझा करते हुए कहा था, एक बार एक साउथ के एक्टर ने मुझे मेरे रूम में फोन किया और फ्लर्ट करने की कोशिश की। इसके बाद एक प्रोड्यूसर का मेरे पास फोन आया। उसने कहा कि हम एक बॉलीवुड फिल्म बना रहे हैं और आप फिल्म के हीरो के साथ मीटिंग कर लें लेकिन आपको उसके साथ सोना होगा।

स्वरा को भी करना पड़ा सामना

स्वरा को भी करना पड़ा सामना

एक्टिंग के साथ-साथ एक एक्टिविस्ट के तौर पर पहचान रखने वाली स्वरा भास्कर कई हिट फिल्में कर चुकी हैं। उनको भी कई बार कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि उनके हाथों से कई बड़ी फिल्में सिर्फ इसलिए निकलीं क्योंकि उन्होंने कॉम्प्रोमाइज करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने बताया था कि एक प्रोड्यूसर ने कमरे में बुलाकर उनसे गलत हरकत की थी।

 चावला को साउथ में करना पड़ा कास्टिंग काउच का सामना

चावला को साउथ में करना पड़ा कास्टिंग काउच का सामना

सुरवीन चावला टीवी और बॉलीवुड के साथ-साथ पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। सुरवीन कई मौकों पर बता चुकी हैं कि उनको कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा है। खासतौर से साउथ इंडिया की फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने अपने साथ कास्टिंग काउच की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+