कौन हैं 'भाबी जी घर पर हैं' की नई अनीता भाभी विदिशा, जो बोल्डनेस में पुरानी भाभियों पर भी भारी
कौन हैं भाबी जी घर पर हैं की नई अनीता भाभी विदिशा, बोल्डनेस में पुरानी भाभियों पर पड़ेगी भारी
मुंबई, 07 मार्च: 'भाबीजी घर पर हैं' टीवी का काफी लोकप्रिय शो है, इसके किरदारों को भी लोग काफी पसंद करते हैं। अनीता भाभी का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस नेहा पेंडसे की शो से विदाई हो गई है, उनकी जगह अब एक्ट्रेस विदिशा इस रोल को करेंगी। चैनल ने एक प्रोमो जारी कर शो में विदिशा श्रीवास्तव की एंट्री की जानकारी दी है। ऐसे में कई लोग जानने चाहते हैं कि सौम्या टंडन और नेहा पेंडसे के बाद अब अनीता मिश्रा का किरदार निभाने जा रहीं विदिशा आखिर हैं कौन?

वाराणसी की हैं विदिशा
फिल्म और टीवी दोनों इंडस्ट्री में काम कर चुकीं विदिशा श्रीवास्तव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर की हैं, यहीं उनका जन्म हुआ है। विदिशा ने ग्रेजुएशन करने के बाद मॉडलिंग और एक्टिंग का रुख किया लेकिन उन्होंने इसके लिए साउथ की फिल्म इंडस्ट्री को चुना। विदिशा की बहन भी एक्ट्रेस हैं।

जूनियर एनटीआर के साथ कर चुकीं काम
विदिशा श्रीवास्तव ने साउथ की कई फिल्मों में भी काम किया है। करीब डेढ़ दशक पहले 2007 में उन्होंने तेलुगू फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ जनता गैराज फिल्म में भी काम किया है। इस फिल्म में मोहनलाल भी थे और ये फिल्म काफी पसंद की गई थी।

टीवी में भी रखती हैं पहचान
विदिशा ने टीवी पर भी काफी काम किया है। 2016 में उन्होंने हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री में 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल में सबसे पहले काम किया। इसमें वो दिव्यंका त्रिपाठी और करण पटेल के साथ नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 'मेरी गुड़िया', 'तुझसे है राब्ता', 'ये जादू जिन्न का', 'कहत हनुमान जय श्रीराम' में भी काम किया।

सोशल मीडिया पर भी खूब लोकप्रिय
एक्ट्रेस विदिशा सोशल मीडिया, खासतौर से इंस्टाग्राम पर काफी लोकप्रिय हैं।इंस्टाग्राम पर विदिशा श्रीवास्वत के करीब लाख फॉलोवर हैं। विदिशा अब 'भाबीजी घर पर हैं' में अनीता मिश्रा यानी गोरी मेम के किरदार में नजर आएंगी। ये देखना दिलचस्प होगा कि सौम्या टंडन और नेहा पेंडसे के बाद विदिशा अब किस तरह से इस रोल को करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications