'किसी को नीचा दिखाने के लिए इतना तो न गिरो', क्यों गुस्से में आईं Urfi Javed
Urfi Javed अपने अतरंगे और अजीबो-गरीब पहनावे के लिए जानी जाती हैं। अब उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए गुस्सा जताया है।

उर्फी जावेद (Urfi Javed) जो अपने अजीब और वल्गर ड्रेसअप के लिए सुर्खियों में रहती हैं, वो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अभी हाल में ब्लैक कलर की ड्रेगन ड्रेस में उर्फी ने तहलका मचा दिया था, क्योंकि उस ट्रांसपेरेंट ड्रेस में उर्फी की पूरी बॉडी एक्सपोज हो रही थी। हालांकि अब उर्फी दो महिला पहलवानों के फेवर करते हुए काफी गुस्सा करते हुए एक पोस्ट लिखी है।
उर्फी जावेद को इसलिए आया गुस्सा
दरअसल, उर्फी जावेद ने दो महिला पहलवानों क फोटो से छेड़छाड़ करने वालों की जमकर फटकार लगाई है। दो महिला पहलवानों विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और संगीता फोगाट (Sangeeta Phogat) की है जिसे फर्जी बताया जा रहा है। उर्फी जावेद ने गुस्सा जताते हुए ये कहा कि किसी को नीचा दिखाने के लिए इतना नहीं गिरना चाहिए।
एक्ट्रेस ने शेयर की ये दोनों फोटो
उर्फी जावेद ने अपने ट्वीट पर इंस्टाग्राम की फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों पहलवानों की दोनों फोटो मौजूद है। यानी ओरिजन और जिससे छेड़छाड़ की गई है। ओरिजन फोटो में जहां पुलिस की बस में हिरासत में लिए जानेंं के बाद दोनों पहलवान दुखी बैठी हुई हैं वहीं उनकी दूसरी फोटो जिसमें छेड़छाड़ की गई है, उसमें ये दोनों मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।
झूठ को क्यों सच साबित करने की कोशिश करते हैं
एक्ट्रेस ने दोनों फोटो को शेयर करते हुए लिखा आखिर लोग इस तरह से फोटो एडिट करके अपने झूठ को क्यों सच साबित करने की कोशिश करते हैं। उर्फी ने आगे लिखा किसी को गलत ठहराने के लिए इतना नहीं गिरना चाहिए कि झूठ का सहारा लिया जाए।
जानें क्या है पूरा मामला
बता दें पिछले महीने देश के पहलवान जिनमें कई ओलंपिक खेलों मे भारत के लिए मेडल जीत चुके पहलवान वो धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं एक दिन पहले संसद भवन के उद्धाटन के लिद इन पहलवानोंं ने मार्च से रोका तब उन्हें पुलिस ने हिरासत में लेने की कोशिश की तो विनेश फोगाट और संगीता फोगाट दोनों बहनें एक दूसरे से लिपटकर सड़क पर ही लेट गईं। जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद पहलवानों को पुलिस बस में बिठाकर हिरासत में ले गई। ये उसी समय की बस की फोटो है, जिसमें फोटो को ऐप के जरिए एडिट कर दी और दोनों पहलवान मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।
Why do people edit photos like this to prove their lies ! Kisi ko Galat thehrane k Liye itna nahi girna chahiye k jhoot ka sahara liya jaaye pic.twitter.com/PVS7b1bJtT
— Uorfi (@uorfi_) May 28, 2023












Click it and Unblock the Notifications