एक्ट्रेस तिल्लोतमा शोम ने Armpit Hair के साथ शेयर की अपनी फोटो, कहा 'इसके लिए कोई सॉरी नहीं'

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा तिल्लोतमा शोम ने आर्मपिट हेयर के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है

मुंबई, 19 जनवरी। दुनिया 2022 में प्रवेश कर चुकी है, लेकिन औरतों के शरीर के बाल आज भी कई लोगों के लिए गंभीर चर्चा का विषय बन जाते हैं लेकिन बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा तिल्लोतमा शोम के लिए यह सब मायने नहीं रखता। लोगों को दरकिनार करते हुए उन्होंने आर्मपिट हेयर की तस्वीर शेयर की है, जिसने एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

मुझे इसमें कोई शर्म नहीं

मुझे इसमें कोई शर्म नहीं

इस तस्वीर को शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा- मुझे इसमें कोई शर्म नहीं। अपनी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- कि वे कई बार सॉरी बोलती हैं, लेकिन बॉडी हेयर को दिखाने में उन्हें कोई झिझक महसूस नहीं होती और वे इसके लिए कोई क्षमा नहीं मांग रही हूं। मैं इसे पसंद करती हूं। यह कोई स्टेटमेंट नहीं है। मैं कभी वैक्स करती हूं लेकिन कभी नहीं।

पोस्ट पर लोग दे रहे गजब की प्रतिक्रियाएं

पोस्ट पर लोग दे रहे गजब की प्रतिक्रियाएं

उनके इस पोस्ट पर जमकर कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आई एम सॉरी तो ठीक है लेकिन यह बहुत खराब लग रहा है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- 'मुझे बालों से फर्क नहीं पड़ता। मैं आपसे हमेशा प्यार करता हूं।'

कई बेहतरीन फिल्मों में कर चुकी हैं काम

कई बेहतरीन फिल्मों में कर चुकी हैं काम

बता दें कि तिल्लोतमा शोम साल 2001 में आई मीरा नायर की फिल्म मॉनसून वेडिंग से बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत की थी, जो फिल्म में एक वेडिंग प्लानर से शादी कर लेती है। इसके बाद तिल्लोतमा ने बॉलीवुड की कई उल्लेखनीय फिल्मों जैसे किस्सा (2013), ए डेथ न द गंज (2016) और सर (2018) में काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+