'कार का ब्रेक फेल, लगे टांके', तनुश्री दत्ता का महाकाल दर्शन से पहले हुआ एक्सीडेंट, तस्वीरें Viral

उज्जैन, 03 मई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की कार का एक्सीडेंट उस वक्त हो गया, जब वो महाकाल के दर्शन के लिए रास्ते में थीं। एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए हादसे की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी, जिसमें उन्होंने मंदिर दर्शन के अलावा अपनी चोट की फोटो भी फैंस के साथ शेयर करते हुए घटना के बारे में बताया। जैसे ही यह खबर उन्होंने फैंस के साथ साझा की, लोग उनकी सलामती की प्रार्थना करने लगे।

सड़क दुर्घटना का शिकार हुईं एक्ट्रेस

सड़क दुर्घटना का शिकार हुईं एक्ट्रेस

'आशिक बनाया आपने' मूवी से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता चाहे फिल्मों में ना दिखाई देतीं हो, लेकिन उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में जैसे ही एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए हादसे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। वो देखते ही देखते वायरल हो गई। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि जब वह महाकाल के दर्शन के लिए जा रही थी, तो सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं।

ब्रेक फेल होने के बाद गाड़ी टकराई

ब्रेक फेल होने के बाद गाड़ी टकराई

अपनी कई सारी तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में तनुश्री दत्ता ने लिखा- "आज का दिन एक साहसिक दिन था!! लेकिन आखिरकार महाकाल के दर्शन के लिए पहुंची...मंदिर जाने के रास्ते में अजीब दुर्घटना हुई...ब्रेक फेल होने के बाद गाड़ी टकरा गई। बस कुछ टांके लगे...जय श्री महाकाल!"

एक्ट्रेस के घुटने में लगा गहरा जख्म

एक्ट्रेस के घुटने में लगा गहरा जख्म

अपने पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने भगवान का शुक्रिया भी किया, जिससे वे किसी बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गईं। इसके अलावा तनुश्री ने अपने पैर में आई चोट की भी एक फोटो फैंस के साथ साझा की है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि उनको काफी गहरी चोट लगी है। फोटो में एक्ट्रेस का घुटने काफी जख्मी नजर आ रहा है।

फैंस कर रहे जल्दी ठीक होने की कामना

फैंस कर रहे जल्दी ठीक होने की कामना

वहीं इस हादसे के बाद एक्ट्रेस के फैंस से लेकर उनका परिवार काफी परेशान नजर आया। फैंस कमेंट करके एक्ट्रेस के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। कमेंट में फैंस ने उनके लिए भगवान से प्रार्थना की। एक फैन ने कमेंट किया, 'ओह माई गॉड, अपनी हेल्थ का ध्यान रखें। बाबा महाकाल का आशीर्वाद बना रहे।' वहीं एक और फैन ने लिखा बाबा महाकाल का आशीर्वाद है आप पर! बता दें कि फिल्मों से दूर जा चुकीं एक्ट्रेस ने साल 2018 में 'मी टू' मूवमेंट के दौरान काफी सुर्खियों बटोरी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+