'द कपिल शर्मा शो' के नए सीजन में सुमोना चक्रवर्ती की हुई वापसी? टीम के अहम मेंबर ने किया खुलासा

मुंबई, अगस्त 12: टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' का नया सीजन जल्द ही आने वाला है। सेट पूरी तरह तैयार है, इस बार कपिल शर्मा की टीम में नए सदस्य की भी एंट्री हुई है। वहीं इससे पहले खबर आई थी कि, शो का लंबे समय से हिस्सा रही सुमोना चक्रवर्ती को शो से निकाल दिया गया है, लेकिन अब एक बार फिर से मीडिया में ऐसी खबरें चल रही है कि, सुमोना की शो में वापसी हो गई है। हाल ही में नए टीजर में सुमोना चक्रवर्ती गायब दिखी थीं। प्रोमो से उनकी अनुपस्थिति के चलते फैन्स ने अनुमान लगाया कि क्या उन्हें कपिल शर्मा के कॉमेडी शो से हटा दिया गया है।

सुमोना के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर

सुमोना के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर

लेकिन 'आज तक' की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुमोना के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। वेबसाइट के साथ एक साक्षात्कार में अर्चना पूरन सिंह ने कहा कि, महामारी की दूसरी लहर और सुमोना चक्रवर्ती की अनुपस्थिति के बीच शूटिंग फिर से शुरू कर दी गई है। अर्चना ने बताया कि, पहले दिन शूटिंग का अनुभव अद्भुत रहा। पूरी टीम उत्साह में समय से पहले पहुंच गई। मैं सुबह सात बजे ही सेट पर पहुंच गई थी और शाम को सात बजे घर लौट आई थी। मैं बहुत थक गया हूं लेकिन अनुभव शानदार रहा।

अर्चना पूरन सिंह ने किया नया खुलासा

अर्चना पूरन सिंह ने किया नया खुलासा

कपिल शर्मा के शो के नए सीजन में अजय देवगन, नोरा फतेही और शरद केलकर पहले मेहमान थे। प्रोमो के दौरान सुमोना नहीं थीं, तो यह कयास लगाए जा रहे थे कि क्रिएटिव मतभेद की वजह से सुमोना ने शो से किनारा कर लिया है। लेकिन शो में सुमोना चक्रवर्ती की उपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर अर्चना ने कहा, अगर आपको लगता है कि सुमोना शो में नहीं हैं, तो आपको जल्द ही एक सरप्राइज मिलने वाला है। शो में सुमोना है लेकिन उनका अवतार बहुत अलग होगा, पर हमारे लिए वही प्यारी सुमोना ही होंगी।

शो में सुदेश लाहरी की एंट्री हुई

शो में सुदेश लाहरी की एंट्री हुई

नए सीजन में अर्चना पूरन सिंह के साथ सुदेश लहरी, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, भारती सिंह और चंदन प्रभाकर नजर आएंगे। फिलहाल शो में सुदेश लाहरी की एंट्री ही हुई है। अर्चना ने आजतक को बताया कि, आपको शो में नयापन दिखेगा। इतना ही नहीं शो के लिए नया सेट भी तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि, देखिए ज्यादा एक्स्पेरिमेंट नहीं किया गया है क्योंकि एक चीज जो सालों से लोगों के दिलों पर है, अगर उसके साथ ज्यादा छेड़छाड़ हो, तो उसके दिल से हटने के चांसेस भी ज्यादा हो जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+