शिवांगी जोशी से फैन ने शादी को लेकर किया सवाल, 'ये रिश्ता क्या' फेम एक्ट्रेस का मजेदार जवाब वायरल

मुंबई, 16 सितंबर: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा गोयंका का रोल प्ले कर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शिवांगी जोशी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फॉलोवर्स के साथ सवाल-जवाब का एक सेशन किया, जिसमें उनसे कई दिलचस्प सवाल हुए। इसमें एक सवाल उनकी शादी और उम्र को लेकर भी हुआ। इन बातों का शिवांगी ने जवाब भी दिया।

फैन ने पूछा कब करेंगी शादी

फैन ने पूछा कब करेंगी शादी

इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने शिंवागी से सवाल किया कि आप शादी कब कर रही हो? इस पर शिवांगी ने फिल्मी डायलॉग ने के सहारे जवाब दिया। शिवांगी ने लिखा- देखूंगी सोचूंगी कल परसो कुछ कहूंगी। इसके साथ शिवांगी ने कुछ लाफिंग इमोजी भी बनाए।

उम्र पर भी दिया जवाब

उम्र पर भी दिया जवाब

शिवांगी से इस सेशन के दौरान उनके एक फैन ने उम्र को लेकर भी सवाल किया। फैन ने सवाल किया कि आपकी उम्र क्या है। शिवांगी ने अपने जवाब में लिखा- मेरी उम्र 23 साल है। ये काफी अहम सवाल है क्योंकि मेरी उम्र को हर जगह गलत लिखा जाता है। इसके अलावा करियर, फिल्म, सीरियल, संगीत, स्पोर्ट्स और कई तरह के सवालों के जवाब शिवांगी ने इस दौरान दिए।

नायरा के रोल से मिली खास पहचान

नायरा के रोल से मिली खास पहचान

शिवांगी जोशी को सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से एक्टिंग की दुनिया में शोहरत मिली है। सीरियल में वो नायरा का रोल करती हैं। सीरियल में शिवांगी के अपोजिट मोहसिन खान है। मोहसिन और शिवांगी की दोस्ती सीरियल के बाहर भी अक्सर चर्चा में आती रहती है। कई बार दोनों के अफेयर को लेकर भी बातें होती हैं। हाल ही में गणेश चतुर्थी के खास मौके पर शिवांगी जोशी ने अपने नए घर पर गणपति पूजा रखी थी। इस दौरान ये रिश्ता क्या कहलाता है की पूरी कास्‍ट इकट्ठा हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+