आखिर क्यों अमेरिकी एयरलाइंस से माफी मंगवाने पर उतारू हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस संजना संघी, जानें पूरा मामला

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'दिल है बेचारा' से बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली संजना संघी ने अमेरिकी एयरलाइंस से माफी मांगने को कहा है।

मुंबई, 19 फरवरी। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'दिल है बेचारा' से बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली संजना संघी ने अमेरिकी एयरलाइंस से माफी मांगने को कहा है। संजना ने एक अमेरिकी एयरलाइंस ये यात्रा का अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान उनका अनुभव काफी खराब रहा इसलिए एयरलाइंस को उनसे माफी मांगनी चाहिये।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल के समर्थन में आए राकेश टिकैत, बोले- कुमार विश्वास को राज्यसभा नहीं मिली तो लगा दिए आरोप

काम के सिलसिले में इन दिनोंं न्यूयॉर्क में हैं संजना

काम के सिलसिले में इन दिनोंं न्यूयॉर्क में हैं संजना

संजना अपने प्रमोशनल इवेंट्स को लेकर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई उनकी फिल्म दिल है बेचारा को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म आलोचकों ने संजना की एक्टिंग की भी तारीफ की थी। संजना ने बताया कि वह दिल्ली से न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए एक अमेरिकी एयरलाइंस से यात्रा कर रही थीं. यात्रा के दौरान चालक दल के एक सदस्य ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया।

संजना ने अमेरिकी एयरलाइंस से की माफी की मांग

संजना ने अमेरिकी एयरलाइंस से की माफी की मांग

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस घटना को शेयर करते हुए संजना ने लिखा- 'हाल ही में मैंने दिल्ली से न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए एक अमेरिकी एयरलाइंस से यात्रा कर रही थीं. यात्रा के दौरान चालक दल के एक सदस्य ने मेरे साथ बुरा व्यवहार किया।'

 वर्क फ्रंट पर क्या कर रही हैं संजना

वर्क फ्रंट पर क्या कर रही हैं संजना

जल्द ही संजना आदित्य रॉय कपूर के साथ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ओम: द बैटल विदइन' में दिखाई देंगी। फिल्म का हिस्सा होने को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया है। संजना ने लिखा-'मुझे लगता है कि दिल है बेचारा के बाद ओम मेरे लिए बेहतर चुनाव है। फिल्म का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं, और इसके लिए चयनकर्ताओं का धन्यवाद देती हूं।' बता दें कि फिल्म में संजना ने काव्या का किरदार निभाया है। इस फिल्म के इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है। हाल ही में संजना एक शॉर्ट फिल्म उलझे हुए में दिखाई दी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+