संगीता बिजलानी का खुलासा- मां की मौत के बाद टूट गई थी, बताया खुद को कैसे संभाला
मुंबई, 14 सितंबर: एक्ट्रेस संगीता बिजलानी बीते काफी समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन वो चर्चा में बनी रहती हैं। संगीता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी जिम और योगा करते हुए तस्वीर अक्सर ही शेयर करती रहती हैं। 61 साल की हो चुकीं संगीता की फिटनेस काफी लाजवाब है। जिम और योग उनके लिए कितना खास है, इसका जिक्र करते हुए उन्होंने बताया है कि मां की मौत के बाद खुद को बुरे दौर से निकालने में योग ने उनकी बहुत मदद की।

फिल्मों से दूर होने के बाद खुद को ज्यादा वक्त दे सकी
संगीता ने एक इंटरव्यू में कहा है कि मैंने 1988 में अपनी पहली फिल्म कातिल के बाद कई फिल्में साइन कर लीं। त्रिदेव, हातिम ताई, योद्धा जैसी फिल्में करते हुए मैं खुद को ज्यादा समय नहीं दे सकीं। 2005 में जब मैं फिल्मों से दूरी बना चुकी थीं तो जीवन में एक ऐसा दौर आया जहाँ उन्होंने खुद को फिर से खोजने की कोशिश की।

मां की मौत के बाद का वक्त रहा बहुत मुश्किल
संगीता बिजलानी अपनी मां के बेहद करीब थी, वो फिल्म के सेट पर उनके साथ ही जाती थीं। संगीता कहती हैं कि 2005 में मां के निधन के बाद मैं एक मुश्किल दौर से गुजरी। जब मुझे एहसास हुआ कि मेरी माँ, जो हमेशा मेरी तरफ थी, अब मेरे आसपास नहीं है तो मेरे लिए खुद को संभालना मुश्किल हो गया। उनके निधन के बाद, मैंने अपना जिम और योग जारी रखा। मैं ध्यान और प्राणायाम करती रही। मैं हैदराबाद में अपने जिम में दौड़ने जाती रही था। फिर मैं बाहर जाकर अपने दोस्तों से मिलने लगी। यह एक बड़ा बदलाव था, धीरे-धीरे आप मुश्किल से बाहर आ जाते हैं।

निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं संगीता
संगीता बिजलानी ने कई हिट फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी चर्चा निजी जिंदगी को लेकर काफी ज्यादा रही। करियर के शुरुआती सालों में कई कलाकारों के साथ उनका नाम जोड़ा गया था। खासतौर से सलमान खान के साथ उनका रिश्ता चर्चा में रहा। आज तक भी उनको सलमान खान की गर्लफ्रेंड के तौर पर मीडिया में दिखाया जाता है। सलमान से रिश्ता खत्म होने के बाद उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान अजहरुद्दीन के साथ शादी की थी। हालांकि कुछ साल बाद अजहर से भी उनका अलगाव हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications