नागा से जुड़ी हर निशानी खत्म कर रहीं समांथा? सारी तस्वीरें डिलीट करने के बाद किया ये काम
मुंबई, 23 मार्च: साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथप्रभु बीते काफी दिनों से लगातार चर्चा में हैं। एक तरफ उनके गाने 'ऊ अंतावा' ने सफलता के रिकॉर्ड तोड़े हैं तो दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी पर भी बात हो रही है। बीते साल समांथा ने जब नागा चैतन्य से तलाक का ऐलान किया था तो दोनों ने काफी सधे शब्दों में अपनी बात रखी थी। इससे लगा था कि दोनों पति पत्नी ना सही लेकिन दोस्त बने रहेंगे। अब लगता है कि समांथा नागा से जुड़ी कोई चीज अपने करीब नहीं चाहती हैं।

समांथा ने नागा को किया अनफॉलो
समांथा ने अपने पूर्व पति को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। एक्ट्रेस इंस्टा पर जिन 400 से ज्यादा अकाउंट को फॉलो कर रही हैं, उनमे नागा चैतन्य का इंस्टाग्राम हैंडल नहीं है। हालांकि नागा अभी भी समांथा को फॉलो कर रहे हैं।

तस्वीरें भी की डिलीट
समांथा ने इससे पहले सोशल मीडिया पर मौजूद नागा चैतन्य के साथ अपनी सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं। नागा के साथ सभी तस्वीरें मिटाना और अब उनको अनफॉलो कर देने से साफ है कि वह नागा को अपनी जिंदगी में पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ गई हैं और अब उनसे जुड़ी यादें भी साथ नहीं रखना चाहती हैं।

चार साल चली दोनों की शादी
सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने अक्टूबर 2021 में अपने तलाक का एलान किया था। समांथा ने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट करते हुए बताया था कि उन्होंने और नागा ने पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। सामंथा और नागा चैतन्य ने 2017 में शादी की थी। शादी के करीब चार साल बाद दोनों अलग हो गए।

समांथा की फिल्में भी चर्चा में
समांथा के फिल्म पुष्पा में किए आइटम सॉन्ग 'ऊ अंतावा' से काफी शोहरत मिली है। समांथा इन दिनों कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। जिसमें यशोदा, अरेंजमेंट ऑफ लव और शकुंतलम जैसे प्रोजक्ट हैं।












Click it and Unblock the Notifications