तलाक के बाद बेटियों को लेकर सामंथा ने लिखा ऐसा मैसेज, जमकर हो रही तारीफ
मुंबई, 29 अक्टूबर: दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभु बीते कुछ दिनों से चर्चा में हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने एक्टर नागा चैतन्य ने अपने तलाक का ऐलान किया था। जिसके बाद से वो लगातार अपनी निजी जिंदगी को लेकर मीडिया में हैं। सामंथा अब अपनी एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं, जो बेटियों की परवरिश से जुड़ी है। उनकी इसके लिए सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

क्या कहा है सामंथा ने
सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारत की महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल का एक मैसेज रिपोस्ट किया है। इस पोस्ट में लिखा है, अपनी बेटियों को इतना काबिल बनाओ कि आपको ये ना सोचना पड़े कि कौन उससे शादी करेगा। उसकी शादी के दिन के लिए पैसे बचाने के बजाए, इसे उसकी पढ़ाई पर खर्च करें। सबसे ज्यादा जरूरी बात ये है कि उसे शादी के लिए तैयार करने से बेहतर है कि आप उसे खुद के लिए तैयार करें। उसे खुद से प्यार करना सिखाएं। उसे आत्मविश्वास दें। उसे ये भी बताएं कि जरूरत पड़ने पर वो किसी को मुक्का भी जड़ सके।

पोस्ट के लिए खूब हो रही तारीफ
सामंथा की इंस्टास्टोरी पर एक शेयर की गई इस पोस्ट ने हर किसी का ध्यान खींचा है। कई लोगों ने उनका समर्थन करते हुए कहा है कि वो एकदम ठीक कह रही हैं। कुछ यूजर्स ने ये भी लिखा कि निश्चित ही हमें अब इस पर सोचना है कि लड़कियों की शादियां एक बोझ की तरह ना हों। हालांकि कुछ यूजर्स ने इसको उनके अपने तलाक से भी जोड़ा है।

सामंथा का हाल ही में हुआ है तलाक
सामंथा ने 2 अक्टूबर को फिल्म स्टार नागा चैतन्य के साथ अपनी 4 साल पुरानी शादी खत्म करने का ऐलान किया था। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा था कि उन्होंने और नागा ने काफी सोट विचार के बाद पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। सामंथा और नागा चैतन्य ने कुछ समय एक दूसरे को डेट करने के बाद 2017 में शादी की थी।

स्टार एक्टर हैं सामंथा
सामंथा रुथप्रभु साउथ इंडस्ट्री की स्टार एक्ट्रेस हैं। सामंथा ने तेलुगू और तमिल में कई हिट फिल्मों में काम किया है। वो मॉडलिंग में फिल्मों में आई हैं। शादी के बाद भी वो लगातार काम कर रही थीं। वहीं तलाक के बाद अब सामंथा ने हिंदी प्रोजेक्ट्स भी साइन किए हैं। जिसमें से एक की ऑफिशियल अनाउंसमेंट वह जल्द ही करने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications