इंस्टाग्राम पर सेशन के दौरान यूजर ने की अश्लीलता, सामंथा प्रभु ने की बोलती बंद, हो रही तारीफ

मुंबई, 22 फरवरी। फिल्म अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभू सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अक्सर वह अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। हाल ही में जब सामंथा ने इंस्टाग्राम पर लाइव जाने का फैसला लिया और अपने फैंस को उनसे कुछ भी पूछने का मौका दिया तो इस दौरान एक यूजर ने उनसे काफी बेहूदा सवाल पूछा। जिसके बाद सामंथा ने यूजर को ऐसा जवाब दिया कि उसकी बोलती बंद हो गई।

सोशल मीडिया पर सेशन के दौरान बेहूदगी

सोशल मीडिया पर सेशन के दौरान बेहूदगी

सोशल मीडिया पर आस्क मी एनिथिंग सेशन के दौरान सामंथा से जब अजीबो गरीब सवाल पूछे जाने लगे तो उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ उन्ही सवालों के जवाब दूंगी जो मुझे अच्छे लगेंगे। मैं किस भी बकवास और नकारात्मक सवाल का जवाब नहीं दूंगी। जिस तरह से सामंथा ने इंस्टाग्राम सेशन के दौरान हेटर्स की बोलती बंद की उसकी वजह से सामंथा की काफी तारीफ हो रही है।

यूजर की बोलती बंद की

यूजर की बोलती बंद की

इंस्टाग्राम सेशन के दौरान यूजर्स ने सामंथा से उनकी फिटनेस से लेकर फिल्मों में काम को लेकर सवाल किए। इसी दैरान एक यूजर ने सामंथा से बदसलूकी करने की कोशिश की। यूजर ने सामंथा से अंग्रेजी में पूछा Have you reproduced because I wanna reproduce you.इस सवाल पर सामंथा ने यूजर को जवाब दिया पहले रिप्रोड्यूस शब्द का इस्तेमाल वाक्य में कैसे किया जाता है, उसे गूगल करो। सामंथा ने यूजर के इस सवाल का स्क्रीन शॉट शेयर किया है।

कॉमेडी पसंद हैं

कॉमेडी पसंद हैं

इसी दौरान सामंथा से एक यूजर ने पूछा कि आपको इन चीजों के लिए इतनी ताकत कहां से मिलती है। इसके जवाब में उन्होंने कहाकि मुश्किल हालात का सामना करना पड़ता है। फिल्मों में अपनी पसंदीदा शैली के सवाल के जवाब में सामंथा ने कहा कि मुझे कॉमेडी करना काफी पसंद है। गौर करने वाली बात है कि सामंथा जल्द ही एक नई फिल्म में नई आने वाली हैं। फिल्म का नाम शाकुंतलम है, जिसका पोस्टर सामंथा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

पुष्पा में हिट हुआ सामंथा का डांस

पुष्पा में हिट हुआ सामंथा का डांस

फिल्म पुष्पा में सामंथा का डांस काफी हिट हुआ था। फिल्म में ऊं अंटावा गाने पर जिस तरह से सामंथा ने बेहतरीन डांस किया उसकी काफी सराहना हुई। इस गाने की वजह से वह काफी चर्चा में हैं। फिलहाल सामंथा अपनी आने वाली फिल्म Kaathuvaakula Rendu Kaadhal की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिलहाल सामंथा अपनी दोस्त के साथ केरल में छुट्टियां मना रही हैं।

केरल में छुट्टियां मना रहीं

केरल में छुट्टियां मना रहीं

सामंथा ने केरल के अथिरप्पिली झरने की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जहां वह अपने सबसे अच्छी दोस्त के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा मैं सोच भी नहीं सकती हूं कि ये सब कर पाती, बिना तुम्हारे, जिसे जिंदगी कहते हैं। बता दें कि पति नागा चैतन्य से तलाक की वजह से भी सामंथा चर्चा में थीं। दोनों ने पिछले साल 2 अक्टूबर को अलग होने का फैसला लिया था और सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। नागा चैतन्य और सामंथा की 2017 में शादी हुई थी।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+