अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने उजागर किया बॉलीवुड का काला सच, बताया- कैसे स्ट्रगलर्स को किया जाता है गुमराह

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा उन चंद हीरोइनों में से एक हैं जो हर मुद्दे पर बड़ी बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। उन्होंने बॉलीवुड का काला सच बयां किया है।

मुंबई, 17 अगस्त। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा उन चंद हीरोइनों में से एक हैं जो हर मुद्दे पर बड़ी बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। फिर चाहे वह मुद्दा बॉलीवुड की दुनिया से हो, समाज के जुड़ा हुआ हो या फिर राजनीति से। आदमी जिस प्रोफेशन में होता है उसके पीछे के कड़वे सच को जनता के सामने रखना उसके लिए आसान नहीं होता, लेकिन ऋचा चड्ढा ने वह हिम्मत दिखाई और बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे के काले सच को बयां किया है। उन्होंने बताया कि कैसे बॉलीवुड में अपने पैर जमाने की कोशिश में लगे स्ट्रगलर्स को गुमराह किया जाता है।

काफी कठिन दौर से गुजरते हैं स्ट्रगलर्स

काफी कठिन दौर से गुजरते हैं स्ट्रगलर्स

फिल्म 'द मैडम चीफ मिनिस्टर' की अभिनेत्री ने मंगलवार अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बॉलीवुड के कड़वे सच को उजागर किया। उन्होंने लिखा की कैसे बॉलीवुड के स्ट्रगलर्स को ऐसे काम करने के लिए गुमराह किया जाता है जो उनके लिए हानिकारक होते है।

किसी का नाम लिए बगैर ऋचा चड्ढा ने बताया कि जब वह बॉलीवुड में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही थीं तो लोग उनका फायदा उठाते थे। उन्होंने लिखा, 'बॉलीवुड का काल्पनिक पता बांद्रा और गोरेगांव के बीच का है। जब यहां के लोग आपके ऐसा काम करवाते हैं तो आपके स्वास्थ्य और आपके करियर के लिए हानिकारक होता है तो वे आपको बताएंगे कि वह आपके लिए कितना अच्छा है और आप उनपर विश्वास रखें। जब में भोली थी तो मैं उन पर विश्वास कर लेती थी।'

नेपोटिज्म पर कही ये बात

नेपोटिज्म पर कही ये बात

बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद को लेकर भी ऋचा चड्ढा ने अपनी राय रखी। कुछ प्रेस वाले इस बारे में लंबी चौड़ी बातें लिखते हैं कि कैसे भाई-भतीजावाद फिल्म उद्योग को बर्बात कर देता है, जबकि बॉलीवुड का हर बड़ा नाम पुराने ढर्रे का पालन करते हुए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बहाने इन लेखों को खारिज कर देता है।

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में अपनी बात को खत्म किया। अंत में उन्होंने कहा कि यदि ओटीटी, वीआर और भविष्य में अन्य चीजों को बचाना है तो तेजी से सुधार करना होगा। कृपया वक्त की नजाकत को समझें।

अपने प्रेमी के साथ प्रोडक्शन हाउस खोलने की है तैयारी

अपने प्रेमी के साथ प्रोडक्शन हाउस खोलने की है तैयारी

ऋचा चड्ढा ने हाल ही में अपने प्रेमी और अभिनेता अली फजल के साथ एक प्रोडक्शन हाउस खोलने की घोषणा की है, जिसका नाम उन्होंने Pushing Buttons Studios बताया है। बतौर प्रोड्यूसर वह अपनी पहली फिल्म Girls Will Be Girls प्रोड्यूस करने जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+