Rambha: करियर के पीक पर थीं मशहूर एक्ट्रेस रंभा, फिर क्यों एक्टिंग छोड़ बॉलीवुड को कहा अलविदा?
90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रंभा का कनाडा में एक्सीडेंट हो गया। एक्ट्रेस उन अभिनेत्रियों में सिनेमा जगत में अच्छी लोकप्रियता हासिल करने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था।
Rambha Left Bollywood: फिल्म 'जुड़वां' और 'बंधन' की मशहूर एक्ट्रेस रंभा का कनाडा में एक्सीडेंट हो गया है। इस घटना के दौरान उनके साथ में बच्चे और नैनी भी थीं। रंभा को ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन उनके बच्चे अस्पताल में एडमिट हैं। आप में से आज के दौर में रंभा के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। चलिए आज आपको बताते हैं कि आखिर रंभा ने बॉलीवुड छोड़ कर कनाडा शिफ्ट होने का फैसला क्यों किया?

कम उम्र में रंभा ने शुरू किया था करियर
बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बॉलीवुड जगत को छोड़ कर अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा महत्वपूर्ण समझा। उन्हीं में से एक मशहूर एक्ट्रेस रंभा भी हैं। जिन्होंने आज से 20 साल पहले बॉलीवुड को छोड़ने का फैसला किया था। रंभा ने 17 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की। उन्होंने सबसे ज्यादा साउथ फिल्मों में काम किया। इसके अलावा सलमान खान और रंभा की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। दोनों ने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया है।

करियर के पीक पर कर ली शादी
रंबा का नाम टॉप अभिनेत्रियों में शामिल था। एक्ट्रेस को आप सभी ने फिल्म "बंधन, बेटी no.1, घरवाली बाहरवाली " नामक फिल्मों में देखा होगा। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया रंभा को छोटे रोल का ऑफर मिलने लगा। रंभा की आखिरी फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। उस समय उनका करियर पीक पर था। लेकिन उन्होंने उस बीच कनाडा के रहने वाले बिजनसमैन इंद्रकुमार पदमनाथन से शादी कर ली थी। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड जगत को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया और पति के साथ कनाडा शिफ्ट हो गई।

बच्चों के साथ कनाडा में रहती हैं रंभा
रंभा के तीन बच्चे हैं। उनकी दो बेटियां और एक प्यारा सा बेटा भी है। वह अपने परिवार के साथ इस वक्त कनाडा में ही रह रही हैं। रंभा की बेटियों के नाम पद्मानाथन संभा और लावण्या पद्मानाथन है। वहीं रंभा के बेटे का नाम शिविन है। जिनकी तस्वीरें एक्ट्रेस अक्सर फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

रंभा को मिलने लगे थे छोटे रोल
रंभा ने जब बॉलीवुड छोड़ा था तो उससे पहले उन्होंने एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने कई बड़े खुलासे किए थे। एक्ट्रेस ने बताया था कि, उन्हें हिंदी फिल्मों में छोटे रोल मिल रहे थे। उनमें भी डिमांड की जाती थी कि वह वेश्या का किरदार निभाएं। लेकिन रंभा ने उन सभी रोल को करने से साफ इंकार कर दिया था। रंभा के मुताबिक नाम के लिए काम करने का कोई फायदा नहीं है। ऐसे में उन्होंने फिल्मी जगत को छोड़ना सही समझा।

रंभा की पर्सनल लाइफ में भी रहे उतार-चढ़ाव
बता दें कि फिल्मी करियर के साथ-साथ रंभा ने अपनी निजी जिंदगी में भी कई उतार-चढ़ाव देखे। बीच में खबरें आने लगी थी कि, एक्ट्रेस और उनके पति के बीच काफी तनाव की स्थिति आ गई है। दोनों का रिश्ता तलाक तक पहुंच गया था। हालांकि बाद में खबर आई थी कि रंभा और उनके पति के बीच सब ठीक हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications