रात को पूल में उतर रकुल प्रीत की मस्ती, स्विमसूट में वीडियो शेयर कर खुद को बताया वाटरबेबी

रात को पूल में उतर रकुल प्रीत की मस्ती, स्विमसूट में वीडियो

मुंबई, 14 अक्टूबर: एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, वो अक्सर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरें अक्सर वायरल भी होती रहती हैं। इस बार वो अपनी स्विमसूट वीडियो की वजह से चर्चा में हैं। रात में पूल में मस्ती का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दो वीडियो किए हैं शेयर

दो वीडियो किए हैं शेयर

रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर दो वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें से एक में वो ब्लैक-व्हाइट रंग के स्विमसूट में पूल के किनारे खड़ीं पैरों से पानी में खेल रही हैं। दूसरे वीडियो में वो रेड स्विमसूट पहने पूल में छलांग लगा रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए रकुलप्रीत सिंह ने कैप्शन में लिखा, मुझे मास्क फ्री हॉलिडे पर वापस ले चलो #waterbaby.

निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रकुल

रकुल प्रीत अपने काम से अधिक निजी जीवन को लेकर हाल कि दिनों में चर्चा में है। रकुल प्रीत ने हाल ही में अपने जन्मदिन के दिन जैकी भगनानी के साथ अपने रिश्ते का खुलासा करते हुए उनके लिए लिखे पोस्ट में कहा था- मेरी जिंदगी में रंग जोड़ने और मुझे बिना रुके हंसाने के लिए धन्यवाद। रकुल प्रीत ने यह भी लिखा कि मुझे जैकी भगनानी के साथ अधिक यादें बनानी हैं।

अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी रकुल

अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी रकुल

रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अक्षय कुमार के साथ शूटिंग खत्म की है। बता दें कि उनकी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शुरूआत हुई थी हिमांश कोहली के अपोजिट दिव्या खोसला की डेब्यू फिल्म यारियां के साथ। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह एक कॉलेज जाने वाली लड़की की भूमिका में दिखाई दी थीं और उन्हें काफी पसंद किया गया था।

रकुल के पास हैं कई फिल्में

रकुल के पास हैं कई फिल्में

रकुल प्रीत इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट में काम कर रही हैं। साउथ के अलावा रकुल प्रीत सिंह के पास कई हिंदी फिल्में हैं। इनमें दे दना देन के बाद अजय देवगन के साथ दो और फिल्में- मेडे और थैंक गॉड हैं। थैंक गॉड में रकुल सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तीसरी बार दिखाई देंगी। इससे पहले वो सिद्धार्थ के साथ अय्यारी और मरजावां में दिखी थीं। इसके अलावा, रकुल प्रीत सिंह आयुष्मान खुराना के साथ सोशल कॉमेडी डॉक्टर जी और अक्षय कुमार के साथ क्राईम थ्रिलर मिशन सिंड्रेला में दिखाई देंगी। रकुल प्रीत सिंह, जॉन अब्राहम स्टारर अटैक में भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+