कौन हैं 'गंदी बात' एक्ट्रेस? जिन्होंने शो में अपनी ड्रेस पर चलवाई कैंची, अब इसलिए हो रहीं जमकर ट्रोल

Priyanka Halder Costume Cutting: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) का यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' काफी पॉपुलर है। जो कि कंटेस्टेंट्स के लिए हुनर को दिखाने का एक प्लेटफॉर्म है। अब इसी शो के लिए एक्ट्रेल प्रियंका हलदर इन दिनों विवादों में हैं। इसकी वजह उनकी शो में मौजूदगी है।

दरअसल, 33 वर्षीय एक्ट्रेस प्रियंका हलदर ने अपने दोस्त आदिल मोहम्मद, जो एक 'कॉस्ट्यूम कटर' है, के साथ शो में हिस्सा लिया, जिसे कॉमेडियन भारती सिंह, उनके पति हर्ष लिंबाचिया और गायक टोनी कक्कड़ ने जज किया था।

Priyanka Halder

परफॉर्मेंस के दौरान प्रियंका हलदर ने लाल रंग की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी, जिसे आदिल मोहम्मद ने कट-आउट आउटफिट में बदल दिया था। यहां तक सब ठीक था, लेकिन ऑनलाइन ट्रोलिंग ने उस वक्त मोड़ ले लिया जब हलदर ने खुलासा किया कि वह शादीशुदा हैं और उसका 15 साल का बेटा है।

शो के दौरान प्रियंका और मोहम्मद आदिल की दोस्ती पर भी बात की गई। उन्होंने साफ किया कि वे केवल अच्छे दोस्त हैं, जो मनोरंजन क्षेत्र में सहयोग करते हैं।

ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार

एक्ट्रेस के शो में निजी जानकारियां साझा करने के बाद कुछ यूजर्स ने उन पर बेवफाई और पति को धोखा देने तक का आरोप लगा दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रियंका को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।कुछ लोगों ने तो ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'गंदी बात' में उनकी भूमिकाओं के कारण उन्हें "सॉफ्ट पोर्न अभिनेत्री" तक कह दिया।

कौन हैं प्रियंका हलदर?

प्रियंका हलदर बंगाल से हैं, लेकिन फिलहाल मुंबई में रहती हैं। उन्होंने कम उम्र में शादी करने से पहले 12वीं तक की पढ़ाई की। 18 साल की उम्र में उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया, जो अब 15 साल का है। उनके पति भारतीय रेलवे में काम करते हैं और नागपुर में जॉब करते हैं।

कई शो में आ चुकीं नजर

इंडियाज गॉट लैटेंट में अपनी हालिया उपस्थिति के अलावा हलदर कई टेलीविजन शो में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने क्राइम पेट्रोल के एपिसोड में एक्टिंग की है। साथ ही ALTT (पूर्व में ALTBalaji) पर शो 'उठा पटक 4' में भी काम किया है। इसके अलावा हलदर डीडी नेशनल पर कई कार्यक्रमों का हिस्सा रही हैं। प्रियंका हलदर इंस्टाग्राम पर 14,500 से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ एक्टिव हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+