इस बात से बेहद गुस्से में 'बबीता जी', बोलीं- खुद को इस देश की बेटी कहते हुए शर्म आती है

इस बात को लेकर बेहद गुस्से में 'बबीता जी', बोलीं- खुद को इस देश की बेटी कहते हुए शर्म आती है

मुंबई, 11 सितंबर: लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'में बबीता जी के किरदार से मशहूर मुनमुन दत्ता के अफेयर को लेकर हाल ही में मीडिया में खबरें आई थीं। इन रिपोर्ट में कहा गया कि मुनमुन दत्ता का 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनदकट से अफेयर चल रहा है। 9 साल छोटे राज को डेट करने की खबरों पर अब मुनमुन का रिएक्शन आया है और उन्होंने इसे बिल्कुल बकवास करार दिया है। गुस्सा का इजहार करते हुए उन्होंने लिखा है कि इस तरह की चीजों के बाद खुद को देश की बेटी कहते हुए शर्म आती है।

मीडिया पर भड़कीं मुनमुन दत्ता

मीडिया पर भड़कीं मुनमुन दत्ता

मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर दो ओपन लेटर के जरिए अपनी बात रखी है। इसमें एक आम लोगों को और एक मीडिया के लिए है। मीडिया को लिखे लेटर में उन्होंने कहा है- मीडिया और जीरो क्रेडिबिलिटी वाले पत्रकारों, आपको इस तरह की काल्पनिक बातें किसी की प्राइवेट लाइफ के बारे में छापने की आजादी किसने दी है? आपके इस तरह के बर्ताव से सामने वाली की छवि को जो नुक्सान पहुंचता है, क्या आप उसकी जिम्मेदारी लेंगे? आप टीआरपी के लिए उस औरत तक को नहीं छोड़ते जिसने कुछ समय पहले अपना बेटा खोया है। इस सबके लिए आपको शर्म आनी चाहिए।

देश की बेटी कहते हुए आती है शर्म

देश की बेटी कहते हुए आती है शर्म

मुनमुन दत्ता ने एक और पोस्ट में आम लोगों से अपनी बात रखी है। इसमें उन्होंने लिखा है- मुझे आप लोगों से बेहतर उम्मीद थी। पढ़े-लिखे लोग जिस तरह के कमेंट कर रहे हैं, उसे देखकर समझ आता है कि एक समाज के तौर पर हम कितना पीछे हैं। 13 सालों से लोगों का मनोरंजन करने के बाद आप 13 मिनट भी नहीं लेते किसी की इमेज खराब करने के लिए। आज मुझे खुद को भारत के बेटी कहने में शर्म महसूस होती है।

पिता के एक तंज को सुनकर मल्लिका शेरावत ने बदला था नाम, कास्टिंग काउच पर भी दिया बड़ा बयान

अक्सर चर्चाओं में रहती हैं मुनमुन

अक्सर चर्चाओं में रहती हैं मुनमुन

मुनमुन दत्ता ने टीवी की दुनिया में साल 2005 में कदम रखा था। तारक मेहता का उल्टा चश्मा से उनको काफी ज्यादा लोकप्रियता मिली है। मुनमुन कई बार अपने बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं। हालांकि इस बार जब 33 साल की मुनमुन की 24 साल के राज से अफेयर की बात कही गई तो उन्होंने जमकर सबको खरी खोटी सुना दी।

Recommended Video

    Video: 'तारक मेहता..' में 'बबीता जी' की वापसी, मुनमुन दत्ता ने ट्रोलर्स को खास अंदाज में दिया जवाब

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+