तारक मेहता की बबीता जी फेम मुनमुन दत्ता हरियाणा में गिरफ्तार, जमानत मिली

हिसार, 7 फरवरी: टीवी धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी के किरदार से मशहूर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को सोमवार को हरियाणा में गिरफ्तार किया गया। दलितों पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में उनकी ये गिरफ्तारी हुई। करीब चार घंटे की हिरासत के बाद उनको जमानत मिल गई। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर हिसार में जांच अधिकारी डीएसपी विनोद शंकर के सामने वो पेश हुईं। जहां से चार घंटे में उनको जमानत दे दी गई।

Recommended Video

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की Munmun Dutta हो सकती हैं गिरफ्तार ! | वनइंडिया हिंदी
    मुनमुन दत्ता पहुंचीं थी थाने

    मुनमुन दत्ता पहुंचीं थी थाने

    मुनमुन दत्ता सोमवार हांसी थाने में दर्ज अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में जांच अधिकारी डीएसपी विनोद शंकर के समक्ष पेश हुईं। उनके साथ उनके वकील भी थे। जांच अधिकारी ने उनकी गिरफ्तार की औपचारिकता कर करीब चार घंटे उनसे पूछताछ की। इसके बाद मुनमुन दत्ता को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

    हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

    हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

    पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इसी महीने चार फरवरी को मुनमुन दत्ता को हांसी में जांच अधिकारी के समक्ष पेश हो कर जांच में शामिल होने को कहा था। मुनमुन दत्ता की अग्रिम जमानत याचिका हिसार की एससी एसटी एक्ट के तहत स्थापित विशेष अदालत ने 28 जनवरी को खारिज कर दी थी। इसके बाद मुनमुन दत्ता ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचीं थीं। हाईकोर्ट ने 4 फरवरी को उन्हें हांसी में जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने को कहा था। जांच अधिकारी को 25 फरवरी को जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट के समक्ष पेश करनी है।

    क्या है मुनमुन दत्ता के खिलाफ मामला

    क्या है मुनमुन दत्ता के खिलाफ मामला

    मुनमुन दत्ता के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा हंसी के दलित अधिकार कार्यकर्ता ने मई 2021 में दर्ज कराया था। मुनमुन पर दलित समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। मुनमुन दत्ता ने इस मामले में अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को खत्म कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की थी, जो खारिज हो गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+