'वो सीन ना कर पाने पर शाहिद ने मुझसे कहा- मुझे कुछ देर के लिए अपना एक्स समझ लो'

मुंबई, 24 दिसंबर: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी नई फिल्म जर्सी को लेकर चर्चा में हैं। 31 दिसंबर को रिलीज हो रही जर्सी में शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर पहली बार साथ में नजर आएंगे। ऐसे में मृणाल और शाहिद कपूर फिल्म के प्रमोशन में लगे हैं। मृणाल ने फिल्म प्रमोशन के दौरान शूटिंग के कुछ किस्सों को याद किया है। उन्होंने बताया कि कैसे एक सीन में शाहिद ने उनकी मदद की थी।

शाहिद ने कहा था मुझे अपना एक्स समझो

शाहिद ने कहा था मुझे अपना एक्स समझो

एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में मृणाल ठाकुर ने बताया है कि फिल्म के कुछ सीन की शूटिंग में बिल्कूल भी सहज नहीं हो पा रही थीं। जिसके बाद में शाहिद ने उनकी मदद की। ठाकुर ने बताया कि एक सीन में उनको शाहिद को थप्पड़ मारना था, जिसको वो ठीक से नहीं कर पा रही थीं। इस पर शाहिद ने उनको कहा कि वो बेधड़क उनको मारें। शाहिद ने मृणाल से कहा कि वो उनको कुछ देर के लिए अपना एक्स ब्वॉफ्रेंड समझ लें, जिससे आसानी से उनका हाथ उठ जाएगा।

कोरोना को बताया फिल्मों के लिए अच्छा

कोरोना को बताया फिल्मों के लिए अच्छा

मृणाल का कहना है कि कोरोना से फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान की बात हो रही है लेकिन उनको लगता है कि कोविड से फिल्मों को फायदा हुआ है। महामारी के बाद दर्शकों ने बेहतर कंटेट वाली फिल्में पसंद करना शुरू कर दिया है। अपनी फिल्म जर्सी के बारे में उन्होंने कहा पहली बार इस तरह का का रोल किया है, इसलिए इसको लेकर बहुत एक्साइटिड हूं।

तेलुगु फिल्म का हिंदी रीमेक है ये फिल्म

तेलुगु फिल्म का हिंदी रीमेक है ये फिल्म

'जर्सी' तेलुगु की सुपरहिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी है, जिसका छह साल का बेटा है। वह फिर से क्रिकेट खेलना शुरू करता है, क्योंकि उसे सिर्फ वही काम आता है। फिल्म का निर्देशन गौतम ने किया है।

जर्सी के ट्रेलर और गाने किए जा रहे खूब पसंद

जर्सी के ट्रेलर और गाने किए जा रहे खूब पसंद

शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर की मुख्य भुमिकाओं वाली फिल्म जर्सी' का कुछ समय पहले ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है। फिल्म के जो गाने रिलीज हुए हैं, वो भी दर्शकों को पंसद आए हैं। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें एक क्रिकेटर की स्ट्रगल को दिखाया गया है। फिल्म में मृणाल ठाकुर शाहिद की पत्नी की भूमिका में हैं। फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+