'आप बहुत मजबूत हो...' पति की मौत के बाद काम पर लौटीं मंदिरा को फैंस का सपोर्ट
मुंबई, 14 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी अपने पति की मौत के बाद फिर से काम पर लौट आई हैं। अपने पति का साथ खोने के बाद मंदिरा ने फिर से नए सिरे से लाइफ शुरू कर दी। काफी महीनों के बाद अब मंदिर फिर से नई जिंदगी की ओर बढ़ी हैं। मंदिरा के पति राज कौशल ने 30 जून को अंतिम सांस ली थी, जिसके बाद से ही मंदिरा ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी, हालांकि अब उन्होंने अपने काम पर लौटने की कुछ तस्वीरे शेयर की हैं।

मंदिरा ने बैक-द-सीन फोटो की शेयर
पति राज कौशल के निधन के बाद लिए ब्रेक को खत्म करते हुए एक्ट्रेस मंदिरा बेदी फिर से काम पर लौट आईं हैं। एक्ट्रेस ने शनिवार को नीले रंग की साड़ी में सेट से खुद की एक शानदार बैक-द-सीन फोटो शेयर की हैं। हालांकि मंदिरा काम पर वापस आ गई हैं, लेकिन उन्होंने शूट के बारे में कोई जानकारी नहीं शेयर की है। फिल्म मेकर राज कौशल का हाल ही में निधन हो गया था। तब से मंदिरा बेदी ने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी और काफी वक्त तक पति को खोने के गम में थीं, लेकिन अब फिर से लाइफ को शुरू करने के लिए अपना पहला स्टेप उठाया है।

मेहरबानी के लिए मैं आभारी हूं...
फोटो शेयर करते हुए मंदिरा बेदी ने लिखा कि काम पर वापस आने के लिए आभारी हूं। मेरे रास्ते में आने वाली सभी दयालुता के लिए आभारी हूं। सभी की मेहरबानी के लिए मैं आभारी हूं। अपने जीवन में मौजूद लोगों के लिए आभारी और धन्य हूं। स्वस्थ और जीवित रहने के लिए भी बहुत आभारी हूं। इधर, मंदिरा की शेयर की गई फोटो पर उनके दोस्त और फैंस भी अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कोई उनकी तारीफ कर रहा हैं तो कोई उनको आने वाले वक्त लिए शुभकामनाएं दे रहा हैं।

दुख से उभरकर फिर लौटीं मंदिरा बेदी
बता दें कि मंदिरा बेदी अपनी एक्टिंग से लेकर फिटनेस के लिए काफी फेमस हैं। अपने पति के निधन के बाद मंदिरा पूरी तरह से टूट गई थीं, लेकिन अब वो फिर से उस दुख से उभरकर अपने पॉजिटिव अंदाज के साथ काम पर लौट आई हैं। मंदिरा बेदी ने CID, 24 और क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे फेमस टेलीविजन शो में काम किया है। उन्हें आखिरी बार 2019 थ्रिलर ड्रामा 'साहो' में देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications