मल्लिका शेरावत से ऐसी क्या हुई गलती, जो लोगों ने दे दिया था 'गिरी हुई महिला' का टैग
मुंबई, 23 सितंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत अपनी हॉट अदाओं से आज भी सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा देती हैं। फिल्म 'मर्डर' से बॉलीवुड में बोल्डनेस का नया ट्रेंड शुरू करने वालीं मल्लिका इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। बॉलीवुड में मल्लिका शेरावत का फिल्मी करियर भले ही डामाडोल रहा हो लेकिन कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर अक्सर वह चर्चा में रहती हैं। बॉलीवुड में कदम रखने के साथ ही मल्लिका शेरावत को अपनी बोल्डनेस के चलते आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। यहां तक कि उन्हें 'गिरी हुई महिला' का टैग भी मिल चुका है।

मर्डर के बाद मल्लिका को सहना पड़ा काफी कुछ
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने बॉलीवुड में बोल्ड सीन को लेकर ढेर सारी बातें कीं। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्हें बोल्ड सीन की वजह से निशाना बनाया जाता था। उनके मुताबिक बोल्ड सीन के लिए उन्हों टारगेट किया गया लेकिन मेल एक्टर्स इन सब से दूर रहे, हालांकि अब समाज और समय बदल चुका है। मल्लिका ने आगे कहा, 'यही पितृसत्तात्मक व्यवस्था है। जहां निर्णय लेने का अधिकार सिर्फ पुरुषों को ही प्राप्त होता है।'

महिलाओं को ही किया जाता था टारगेट
एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत कहती हैं, हमेशा महिलाओं को ही निशाना बनाया जाता है, पुरुषों को नहीं। केवल भारत में ही नहीं, यह पूरी दुनिया में है। पुरुष सब कुछ लेकर चले जाते हैं, वे हर चीज से दूर हो सकते हैं, यह ऐसा है जैसे वे (टारगेट होने वाली) हर चीज के लिए महिला को दोष देते हैं। मुझे नहीं पता क्यों, लेकिन भारत में ऐसा मुझे लगता है। मुझे भी लगता है कि समाज विकसित नहीं हुआ था, लोग अलग तरह से सोचते थे। साथ ही उस समय मीडिया का एक खास वर्ग पहले इस तरह के दृश्यों का समर्थन नहीं करता था।

मीडिया और समाज का बदला नजरिया
आपको बता दें कि साल 2004 में आई फिल्म में उनके सीन्स को देखने के बाद मल्लिका शेरावत को एक गिरी हुई महिला का टैग दिया जाने लगा था। मल्लिका शेरावत के मुताबिक उस फिल्म के बाद उन्होंने काफी कुछ सहा। हालांकि उन्हें लगता है कि समाज अब विकसित हो गया है। उन्होंने कहा, अब मीडिया का नजरिया भी बदला है, वह सहायक बन गय है, खासकर महिलाओं के प्रति। यहां तक कि समाज भी अपग्रेड हुआ है। एक्ट्रेस अब फ्रंटल न्यूडिटी कर रही हैं और इसे स्वीकार किया जाता है, इसे बहुत क्रिएटिव तौर पर लिया जा रहा है।
Recommended Video

सेक्सुअली प्रपोज करने से डरते थे लोग
अपने पिछले इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उन्हें सेक्सुअली प्रपोज करने से लोग उनसे डरते थे। उन्होंने कहा कि हालंकि मैंने इसका बहुत ज्यादा सामना नहीं किया है, लेकिन मुझे लगता है कि वे सभी मुझसे डरते थे। मुझे प्रपोजल करने से पहले मेरे ख्याल से वो लोग नर्वस से हो जाते थे। मल्लिका शेरावत के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी वेब सीरीज 'नकाब' का प्रीमियर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर पर 15 सितंबर को हुआ था।
यह भी पढ़ें: मल्लिका शेरावत को क्यों छोड़ना पड़ा था अपना देश, एक्ट्रेस ने कारण बताते हुए पुरुषों के लिए बोली ये बात
-
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया












Click it and Unblock the Notifications