'हमारा परिवार गहरे सदमे में', पिता की मौत के बाद मलाइका अरोड़ा का पहला बयान

Malaika Arora Father Anil Mehta Passed Away: अपने पिता अनिल मेहता के दुखद निधन के बाद मलाइका अरोड़ा ने अपना पहला बयान जारी किया है। मलाइका ने पिता की मौत के बाद एक भावुक पोस्ट करते हुए परिवार के लिए प्राइवेसी की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा किर हमारा परिवार गहरे सदम में हैं।

दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने बुधवार को छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह 9 बजे का बताया जा रही है। हालांकि घटना के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। मुंबई पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Malaika Arora

अनिल मेहता का निधन मलाइका और उनके परिवार के लिए बेहद दुखद और मुश्किल भरा है। ऐसे अब अपने ऑफिशियल बयान में एक्ट्रेस ने कहा, "हमें अपने प्यारे पिता अनिल मेहता के निधन की घोषणा करते हुए बहुत दुख हो रहा है। वह एक सौम्य आत्मा, एक समर्पित दादा, एक प्यारे पति और हमारे सबसे अच्छे दोस्त थे।"

एक्ट्रेस ने की प्राइवेसी की अपील

एक्ट्रेस ने आगे लिखा," हमारा परिवार इस नुकसान से गहरे सदमे में है, और हम इस कठिन समय के दौरान मीडिया और शुभचिंतकों से निजता का अनुरोध करते हैं। हम आपकी समझ, समर्थन और सम्मान की सराहना करते हैं।"

अनिल मेहता का अंतिम संस्कार मंगलवार 12 सितंबर को सांताक्रूज श्मशान घाट पर सुबह 11 बजे किया जाएगा। पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बताया है।

घटना को लेकर पुलिस का बयान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल मेहता की बॉडी मिली थी, पुलिस ने बताया कि 62 वर्षीय अनिल मेहता आयशा मैनर में मृत पाए गए, यह वही इमारत है जहां मलाइका अरोड़ा का परिवार रहता है। उन्होंने छठी मंजिल की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल जांच चल रही है। मलाइका अरोड़ा, जो एक कार्यक्रम के लिए पुणे में थीं, खबर मिलने के बाद अपने घर पहुंचीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+