शादी के 3 महीने बाद कैट और विक्की ने रजिस्टर्ड कराई अपनी मैरिज, जानें क्यों लिया ये फैसला
मुंबई, 23 मार्च: बॉलीवुड के स्टार कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल के शादी के बंधे हुए हुए तीन महीने हो चुके हैं। अब इस कपल ने अब अपनी शादी को कानूनी रूप देते हुए इसे रजिस्टर करा लिया है। कटरीना कैफ और विकी कौशल ने पिछले साल दिंसबर में राजस्थान के 700 साल पुराने सिक्स सेंस फोर्ट होटल में भव्य तरीके से शादी की थी। शादी के बाद से ये कपल अपनी प्यार भरी तस्वीरों और सोशल मीडिया पोस्ट के लिए सुर्खियों में रहती है।

19 मार्च को शादी करायी रजिस्टर्ड
पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपनी भव्य शादी के लगभग तीन महीने बाद इस जोड़े ने हाल ही में 'कानूनी रूप से' रिजस्टर्ड कर ली। पिंकविला के अनुसार, दोनों ने 19 मार्च (शनिवार) को मुंबई की पहुंचे थे। कैटरीना और विक्की कौशल ने अपने परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की। प्रोसेस पूरी करने के बाद इस जोड़े ने अपने परिवार के साथ एक आलीशान रेस्टोरेंट में जाकर सेलिब्रेट किया।

परिवार से साथ रेस्टोरेंट में किया सेलिब्रेट
कौशल इस मौके पर कैजुअल अंदाज में नजर आए। वहीं कैटरीना डेनिम ब्लू आउटफिट में नजर आई।इसके अलावा उनके साथ विकी के भाई सनी कौशल , कैटरीनी की मां सुजैन टर्कोट, विक्की की मां वीना कौशल, पिता शाम कौशल भी रेस्टोरेंट में उनके साथ नजर आए। हालांकि अभी तक इस बात पुष्टि नहीं हो पाई है कि, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने रजिस्टर्ड मैरिज में कौन सी डेट लिखवाई है। बताया जा रहा है कि, भविष्य में किसी तरह की कानूनी दिक्कतें ना आएं इसलिए कपल ने अपनी शादी को रजिस्टर्ड कराया है।

स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के अंतर्गत इस कपल ने किया विवाह
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के अंतर्गत विवाह किया है। दिंसबर में राजस्थान में हुई शादी में विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अपनी शादी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करवाए थे, ताकि मीडिया के लोग भी उनकी तस्वीर को लीक ना कर पाए। अपनी शादी को पंजीकृत करने से ठीक एक दिन पहले, कैटरीना और विक्की ने मुंबई में आयोजित करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता के स्टार-स्टडेड बर्थडे बैश में शिरकत की।

जल्द ही इन फिल्मों में नजर आएँगे विक्की और कैट
अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो विक्की कौशल जल्द ही फिल्म लुका छिपी 2 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक्ट्रेस सारा अली खान के अपोजिट दिखाई देने वाले हैं, तो वहीं कटरीना भी सलमान संग टाइगर 3 में दिखाई देंगी। हाल ही में दोनों शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली भी आए थे।












Click it and Unblock the Notifications