फोटो में दिख रही बच्ची है देश के सबसे बड़े फिल्मी परिवार की लाडली, आज है बड़ी हीरोइन, पहचाना?

मुंबई, 18 मार्च: करीना कपूर बॉलीवुड की इस समय ही नहीं बल्कि बीते कई सालों से हिन्दी सिनेमा की सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। वो कपूर फैमिली की बेटी हैं तो मंसूर अली खान पटौदी की बहू हैं। करीना कपूर अक्सर ही चर्चा में रहती हैं, उनके फोटोशूट और तस्वीरें काफी पसंद की जाती हैं। करीना बचपन में भी काफी मोटी थीं लेकिन जब वो फिल्मों में आईं तो अपने जीरो फिगर के लिए मशहूर हुईं। उनके बचपन की तस्वीरें-

बबीता-रणधीर कपूर की बेटी हैं करीना

बबीता-रणधीर कपूर की बेटी हैं करीना

बबीता और रणधीर कपूर की बेटी करीना कपूर यानी बेबो की पढ़ाई की शुरुआत मुंबई के जुहू के एक स्कूल से हुई। बाद में देहरादून के प्रतिष्ठित वेल्हम गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल में दाखिला करा दिया गया। इसके बाद उन्होंने हार्वर्ड और फिर बॉम्बे के चर्चगेट में गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में दाखिला लिया, इसके बाद वो एक्टिंग स्कूल में चली गईं और फिर फिल्मों का रुख किया।

20 साल की उम्र में फिल्मों में आईं

20 साल की उम्र में फिल्मों में आईं

करीना कपूर ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत साल 2000 में आई फिल्म 'रिफ्यूजी से की। इस फिल्म से अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने भी अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। 'रिफ्यूजी' तो नहीं चली लेकिन करीना बॉलीवुड में चल निकली और जल्दी ही बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शामि हो गईं।

करीना ने दी कई हिट फिल्में

करीना ने दी कई हिट फिल्में

करीना कपूप ने फिल्‍मों में कई तरह के किरदार निभाए हैं। उन्‍हें 6 बार फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार मिल चुका है। उनके नाम पर चमेली, जब वी मेट, हीरोइन, कभी खुशी कभी गम, थ्री इडियट्स, बजरंगी भाईजान, उड़ता पंजाब, ओमकारा जैसी फिल्में हैं।

करीना देश के सबसे बड़े फिल्मी परिवार से

करीना देश के सबसे बड़े फिल्मी परिवार से

करीना कपूर का परिवार देश ही नहीं शायद दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म परिवार होगा। करीना की बहन करिश्मा एक्ट्रेस हैं। उनकी मां, पापा, चाचा, ताया भाई सभी फिल्मों में हैं। करीना के परदादा, पृथ्वीराज कपूर थे, उनके दादा, राज कपूर, उसके चाचा, शम्मी, शशि, ऋषि और राजीव थे। उनकी चाची, नीतू सिंह और जेनिफर केंडल अभिनेत्री थीं।

ससुराल में भी सब फिल्मों से जुड़े

ससुराल में भी सब फिल्मों से जुड़े

करीना कपूर ने मशहूर एक्टर सैफ अली खान से शादी की है। दोनों के दो बच्चे हैं। करीना की ससुराल की बात करें तो उनके ससुर मंसूर पटौदी (मशहूर क्रिकेटर) को छोड़कर ज्यादातर लोग फिल्मों से जुड़े हैं। उनकी सास शर्मिला टैगोर मशहूर अभिनेत्री हैं। उनकी नन्द सोहा खान भी एक्ट्रेस हैं।

लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में करीना

लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में करीना

करीना कपूर अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में करीना आमिर खान के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। वहीं करीना जयदीप अहलावत और विजय वर्मा के साथ भी काम करने जा रही हैं। दो दिन पहले ही उन्होंने इसका ऐलान किया है।

करीना ओटीटी पर भी करेंगी डेब्यू

करीना ओटीटी पर भी करेंगी डेब्यू

करीना कपूर ओटीटी पर भी डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने बताया है कि वह सुजॉय घोष के निर्देशन में बनने वाली फिल्म से ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

श्वेता बच्चन के साथ हुई वो घटना, जिसके बाद उन्होंने खाई हीरोइन ना बनने की कसम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+