श्वेता बच्चन के साथ हुई वो घटना, जिसके बाद उन्होंने खाई कभी हीरोइन ना बनने की कसम
मुंबई, 17 मार्च: हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के दो स्टार एक्टर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन का आज जन्मदिन है। बुधवार रात उनकी बर्थडे पार्टी में करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहरुख खान की पत्नी गौरी, सोनाली बेंद्रे समेत तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पहुंचे। अपना 48वां जन्मदिन मना रहीं श्वेता बच्चन के माता-पिता ही नहीं भाई और भाभी यानी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी एक्टिंग की दुनिया में हैं लेकिन वो हमेशा फिल्मों से दूर रही हैं। ऐसे में कई दफा ये सवाल होता है कि उनके फिल्मों से दूरी बनाने की वजह क्या है।

बचपन में बनना चाहती थीं एक्ट्रेस
श्वेता आज एक फैशन डिजाइनर हैं लेकिन बचपन में उनके मन में भी एक्टिग करने का ख्वाब था। घर में फिल्म का माहौल होने के चलते अपने स्कूल के दिनों में श्वेता ने अभिनय और गायन के बारे में सोचा था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि स्कूल के दिनों में वो प्ले भी करती थीं। एक प्ले में ही कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने फिर कभी एक्टिंग ना करने की कमस खा ली।

इसलिए किया एक्टिंग ना करने का फैसला
श्वेता ने बताया कि स्कूल के दौरान वो प्ले कर रही थीं तो सिर्फ वही ऐसी लड़की थी जो मंच पर नहीं घूम सकीं थी। हुआ ये था कि उनकी स्कर्ट फट गई और वो घूमी नहीं, जिससे पूरा प्ले खराब हो गया। इसके घटना के बाद तो श्वेता ने फिर कभी मंच पर नहीं आने की कसम खा ली।

मैं कैमरा के सामने सहज नहीं
श्वेता कहती हैं कि एक अभिनेता होने के लिए जो प्रतिभा और मेहनत चाहिए, वो शायद उनके पास नहीं रही है। वो कहती हैं कि मैं कैमरा के सामने सहज नहीं हूं। लाइट, कैमरा, एक्शन सुनकर ही मुझे डर लगता है।

श्वेता के हैं दो बच्चे
श्वेता बच्चन ने 22 साल की उम्र में निखिल नंदा के साथ शादी की थी। श्वेता के पति एस्कॉर्ट्स ग्रुप के मैमेजिंग एडिटर हैं, वहीं श्वेता फैशन डिजाइनिंग के अलावा लिखती भी हैं। श्वेता बच्चन के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी नव्या नवेली तो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और युवाओं के बीच एक पहचान रखती हैं। श्वेता के बेटे का नाम अगस्त है।












Click it and Unblock the Notifications