गौहर खान ने देश के हालात पर किया ट्वीट, नेताओं को लेकर की ये प्रार्थना
नई दिल्ली, 20 अप्रैल। पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से देश में हिंदू-मुस्लिम विवाद सामने आया है, हनुमान जयंती के मौके पर हिंसा की वारदातें सामने आई हैं, मस्जिद पर लाउडस्पीकर को हटाने को लेकर विवाद हो रहा है, उसपर फिल्म अभिनेत्री गौहर खान ने दुख जाहिर किया है। गौहर खान ने देश के हालात पर दुख जाहिर करते हुए देश के नेताओं के लिए प्रार्थना की है कि उन्हें यह शक्ति मिले कि वह इस तरह की नफरत को खारिज कर सकें। गौहर खान ने ट्वीट करके देश में शांति और प्रेम की कामना की है।
Recommended Video

नेताओं को हिम्मत मिले
गौहर खान ने आज सुबह देश के हालात को लेकर एक ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, मैं कामना करती हूं कि
लोगों में बेहतर भावना का विकास हो। मैं हमारे राष्ट्रीय नेताओं से प्रार्थना करती हूं कि वे घृणा की निंदा करने का साहस दिखाएं। मैं निर्दोषों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं। मैं शांति और प्रेम के लिए प्रार्थना करती हूं। मैं समानता के लिए प्रार्थना करती हूं। गौहर खान के इस ट्वीट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लोग इस ट्वीट पर बड़ी संख्या में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

लाउडस्पीकर विवाद
गौर करने वाली बात है कि महाराष्ट्र में मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर को हटाने को लेकर विवाद चल रहा है। मनसे चीफ राज ठाकरे ने अल्टिमेटम दिया है कि 3 मई तक इन लाउडस्पीकर को हटा लिया जाए, जबकि प्रदेश के गृहमंत्री का कहना है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन साफ है कि निश्चित सीमा से अधिक इन स्पीकर की आवाज नहीं हो सकती है, जबकि लाउडस्पीकर पर किसी भी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है।

2009 में फिल्मी करियर की शुरुआत
बता दें कि गौहर खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2009 में की थी। उन्होंने फिल्म रॉकेट सिंह में रणबीर कपूर के साथ रोल किया था। इसके अलावा वह बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार वह अमेजन की वेब सीरीज बेस्टसेलर में दिखाई दी थीं। गौहर ने 2020 में जैद दरबार से शादी की थी और अक्सर वह उनके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में वह अपने पति के साथ हज करने भी गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications