एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी हुईं टॉपलेस, PCOS से अपने स्ट्रगल को बताते हुए बॉडी को लेकर जो लिखा, वो जानने लायक

मुंबई, 15 अप्रैल: स्त्री, गंदी बात, बेगमजान समेत कई फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री फ्लोरा सैनी ने अपनी एक टॉपलेस तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए फ्लोरा ने खुद को पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) होने के बारे में बताया है, जिसमें अचानक वजन बढ़ जाता है। फ्लोरा ने अपनी पोस्ट में इस सिंड्रोम से खुद के जूझने के बारे में बताते हुए बॉडी को समझने को लेकर कई दिलचस्प बाते कही हैं।

लिखा है लंबा पोस्ट

लिखा है लंबा पोस्ट

फ्लोरा ने इंस्टा पर काफी लंबा पोस्ट लिखा है, टॉपलेस तस्वीर के साथ वो लिखती हैं-स्कूल में मैं एक मोटी लड़की थी, जिसके दांतों में ब्रेसेस लगे थे और चेहरे पर पिंपल होते थे। एक ऐसी लड़की, जिसमें कॉन्फिडेंस की कमी थी। ढीले-ढाले कपड़ों में खुद को छिपाने वाली ये लड़की जाने कैसे एक्टर बन गई लेकिन अपने वजन के साथ बहुत स्ट्रगल किया।

10-12 साल तक किसी ने नहीं दिया कोई एड

फ्लोरा आगे कहती हैं, साउथ इंडस्ट्री में रहते हुए और करियर में अच्छा करने के बावजूद 10-12 साल तक मुझे कोई विज्ञापन नहीं मिला। सबको लगता था कि प्रमोशन के लिए मैं बहुत मोटी हूं, मुझे कई बार बॉडी शेमिंग का भी सामना करना पड़ा। वजन कम करने के लिए मैंने खुद को भूखा रखने से लेकर घंटों वर्कआउट तक किया क्योंकि मुझे लगता था कि मैं पतली और सुंदर नहीं हूं। मुझे खुद से प्यार ही नहीं था।

मेरे मन पर हुआ गलत असर

मेरे मन पर हुआ गलत असर

फ्लोरा कहती हैं कि इससे मेरे शरीर पर ही नहीं, मेरे मन पर भी असर पड़ा। मैं कहती हूं कि एक औरत सबसे ज्यादा खुश तब होती है जब उसे प्यार मिलता है। कभी-कभी उसे किसी और से प्यार मिलता है और कभी-कभी उसे खूब मेहनत करनी पड़ती है और खुद से प्यार करना पड़ता है और खुद से प्यार करना एक लाइफ लॉन्ग रोमांस की शुरुआत होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+