एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने फिर पोस्ट कीं ब्रेस्टफीडिंग की Photo, बताया- क्यों बार-बार दिखा रहीं ऐसी तस्वीरें
सिडनी, 09 फरवरी। शादी और मां बनने के बाद एक्ट्रेस एवलिन शर्मा इन दिनों अपने मदरहुड के एंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर एवलिन अक्सर अपने बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग करते हुए तस्वीरें शेयर करती हैं, जिसे लेकर उन्हें कई बार ट्रोल भी होना पड़ा है। अब 'ये जवानी है दिवानी' फेम एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि आखिर क्यों वो बार-बार अपनी ब्रेस्टफीड की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं। इसका जवाब में उन्होंने अपनी ब्रेस्टफीडिंग की फोटो पोस्ट करके दिया है।

फिर पोस्ट की ब्रेस्टफीडिंग
नवंबर, 2021 में अपने ब्वॉयफ्रेंड तुषान भिंडी से शादी के बाद एवलिन ने अपनी बेटी 'एवा' को जन्म दिया। लिटिल एंजेल एवा के साथ एवलिन कई बार सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करती हैं, जिनमें से ज्यादातर ब्रेस्टफीडिंग फोटोज होती है। इसके पीछे की वजह का खुलासा करते हुए एवलिन ने एक पोस्ट में इमोशनल बात लिखी है। अपने इंस्टाग्रम हैंडल पर एवलिन ने एक बेहद खूबसूरत फोटो पोस्ट की है जिसमें वह एवा के साथ लेटी हुई नजर आ रही हैं।

बताया- क्यों पोस्ट करती हैं तस्वीरें
एवलिन ने अपने लंबे चौड़े पोस्ट में लिखा लिखा, 'अगर आपको आश्चर्य हो रहा है कि मैं क्यों ब्रेस्टफीडिंग की तस्वीरें शेयर करती हूं...ऐसा इसलिए है क्योंकि फिलहाल यही मेरी जिंदगी है। ये एक फुल टाइम जॉब है जिसमें मैं कई घंटे और बिना नींद की रातें बिताती हूं, लेकिन आपका पेमेंट हैप्पी और हेल्दी बेबी है जो एक मां के तौर पर आप चाहती हैं। मैं एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीड नहीं कराती हूं। मेरी बेबी गर्ल को कभी-कभी उपरी दूध की भी जरुरत होती है।'

ट्रोलर्स को दिया था जवाब
फिल्म 'यारियां' में भी नजर आ चुकीं एवलिन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं, उन्हें अपनी ब्रेस्टफीडिंग फोटोज को लेकर ट्रोल का भी सामना करना पड़ा है। हालांकि अपने पहले इंटरव्यू में उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया था। उन्होंने कहा था, ऐसी तस्वीरें उन्हें ताकत देती हैं, यह बेहद खूबसूरत लगता है। इसके साथ ही ब्रेस्टफ्रीडिंग बेबी को स्वस्थ्य रखने का सबसे नैचुरल और हेल्दी तरीका है।

ब्रेस्टफीडिंग की समस्या पर भी की बात
एवलिन महिलाओं में ब्रेस्टफीडिंग की समस्या पर भी बात कर चुकी हैं, उन्होंने ने बताया कि उन्हें पहले पहले ब्रेस्टफीडिंग से जुड़ी समस्या को लेकर चेताया नहीं गया था। हालांकि अब वह अपनी बेटी एवा के साथ जिंदगी के खूबसूरत पलों को जी रही हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरों पर हजारों की संख्या में लाइक्स और कमेंट आती हैं। ज्यादातल महिलाएं उनकी इस हिम्मत की दाद देती हैं और तारीफ करती हैं। एवलिन अपने पति और बेटी एवा के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं।
यह भी पढ़ें: रियल लाइफ में प्यार में धोखा खा चुकीं अनन्या पांडे, एक्ट्रेस ने बताई पूरी कहानी












Click it and Unblock the Notifications