दिशा पटानी ने पी रखी है शराब? एयरपोर्ट से बाहर आने पर दिखा कुछ ऐसा, यूजर्स ने किए कमेंट, Video
मुंबई, 09 जुलाई: बॉलीवुड की सबसे यंग, ग्लैमरस और फिट एक्ट्रेस दिशा पटानी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एक विलेन रिटर्न' को लेकर जमकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के प्रमोशन को लेकर अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया काफी बिजी चल रहे हैं, जिसके चलते तीनों सितारों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां तीनों स्टार पैपराजी के कैमरों को देखकर मुस्कुराए, साथ ही फैंस को सेल्फी देने के लिए भी रुके, लेकिन इस बीच दिशा पटानी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें यूजर्स ने यह कहते हुए ट्रोल किया है कि उन्होंने ड्रिंक की हुई है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी फिल्मों के अलावा अपने बेहद बोल्ड लुक के लिए भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। दिशा का ड्रेसिंग सेंस काफी बोल्ड है। ऐसे में उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल होती है। फिल्मों के साथ-साथ दिशा अपनी हॉटनेस और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। अब उनकी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसको लेकर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

वॉकिंग स्टाइल के चलते हुई ट्रोल
वैसे तो दिशा पाटनी का बोल्ड अवतार फैंस को काफी पसंद आता हैं, लेकिन कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। अब हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई एक्ट्रेस को अपने लुक की वजह से नहीं बल्कि वॉकिंग स्टाइल के चलते ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने अपने पेज पर दिशा की एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें उनके चलने की स्टाइल को देखकर यूजर का कहना है कि उन्होंने ड्रिंक की हुई है।

'ये कितने दिन से सोई नहीं है'
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिशा हर बार की तरह स्पोर्टी लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की क्रॉप टॉप पहना हुआ है, साथ ही ब्लैक कलर का ट्रैक पेंट कैरी किया है। साथ ही सनग्लास भी लगाया है। ऐसे में उनके चलने का अंदाज कुछ यूजर को पसंद नहीं आया और उन्होंने यह कहते हुए ट्रोल किया कि दिशा ने ड्रिंक की है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा," ये कितने दिन से सोई नहीं है।', जबकि दूसरे ने उनका मजाक बनाते हुए कमेंट किया कि कुछ खाया पीया करो।

फैंस ने उनके लुक की बरसाया प्यार
हालांकि ट्रोलर्स से ज्यादा कमेंट में दिशा की तारीफ करने वाले फैंस काफी थे। फैंस ने उनके लुक की जमकर प्यार बरसाया। वीडियो पर 16 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। जबकि कमेंट में फैंस भरभर हार्ट और फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। इससे पहले दिशा फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर ट्रोलिंग का शिकार हुई थीं। यूजर्स ने कहा था कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है।












Click it and Unblock the Notifications