'टॉयलेट के पानी से कॉफी बनाई, डिटर्जेंट से धोए बाल', UAE जेल से रिहा होने के बाद 'सड़क 2' एक्ट्रेस की आपबीती

'सड़क 2' और 'बाटला हाउस' फिल्म में नजर आने वाली एक्ट्रेस क्रिसन परेरा यूएई के जेल से रिहा हो गई है, जिसके बाद एक्ट्रेस ने जेल के बुरे अनुभव को साझा करते हुए आपबीती सुनाई है।

Chrisann Pereira

संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह की जेल में बंद बॉलीवुड एक्ट्रे्स क्रिसन परेरा (Chrisann Pereira) जेल से रिहा हो चुकी है। 'सड़क 2' में नजर आने वाली एक्ट्रेस ड्रग्स मामले में गिरफ्तार की गई थी। जिसके बाद अब उन्होंने शारजाह जेल की अपनी आपबीती बताई है।

दरअसल, एक्ट्रे्स क्रिसन परेरा पर ट्रॉफी में ड्रग्स छुपाकर लाने का आरोप लगा था। हालांकि बाद में आरोप झूठे साबित हुए, जिसके बाद गुरुवार को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया है। जेल से रिहाई के बाद एक्ट्रेस और उनके फैमिली काफी खुश है, लेकिन इस बीच उन्होंने जेल में काटे दिनों के बारे में अपने बुरे अनुभव साझा किए हैं।

टॉयलेट के पानी से बनाई कॉफी, ऐसे धोए बाल

जेल से बाहर आने के बाद क्रिसन परेरा ने हाथ से लिखा नोट शेयर करते हुए अपनी आपबीती लोगों को बताई है। 'सड़क 2' और 'बाटला हाउस' जैसी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें जेल के अंदर टॉयलेट के पानी से कॉफी बनानी पड़ी। इसी के साथ उन्होंने दावा किया कि कपड़े धोने वाले डिटर्जेंट पाउडर ने अपने धोए थे।

27 साल की एक्ट्रेस ने एक लेटर में जेल में अपने तकलीफदेह समय को याद किया। उन्होंने लिखा- "प्रिय योद्धाओं, मुझे जेल में पैन और कागज खोजने में तीन हफ्ते और पांच दिन लगे। टाइड से बाल धोने और टॉयलेट के पानी से कॉफी बनानी पड़ी।"

26 दिन जेल में गुजारे

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, "मैंने बॉलीवुड फिल्में देखीं। कभी-कभी मेरी आंखों में आंसू आ जाते थे, यह सोच कर कि मेरी इच्छाओं से मुझे यहां ला दिया है। मैं कभी-कभी हमारी संस्कृति, हमारी फिल्मों और टीवी पर जाने-पहचाने चेहरों को देखकर मुस्कुराती हूं। मुझे एक भारतीय होने और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से संबंधित होने पर गर्व महसूस होता है।'

अपनी फैमिली, फैंड्स, पुलिस, चर्च, मीडिया और विश्वास करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए उन्होंने लिखा, "आप असली योद्धा हैं जबकि मैं इन 'मैनस्टर्स' द्वारा खेले जाने वाले इस गंदे खेल में सिर्फ एक मोहरा हूं। मैं हमेशा उन सभी का आभारी हूं।"

ऐसे हुई एक्ट्रेस की रिहाई

एक्ट्रेस को 26 दिनों तक जेल में रहने के बाद बुधवार शाम को रिहा कर दिया गया, अब उनके जल्द ही भारत पहुंचने की उम्मीद है। बता दें कि गिरफ्तारी और मामले की जांच से जुड़ी पूरी रिपोर्ट विदेश मंत्रालय के साथ साझा की गई थी। जिसे संयुक्त अरब अमीरात की सरकार और ड्रग्स इंफॉर्मेशन एजेंसी के साथ शेयर की गई, जिसके बाद एक्ट्रेस जेल से रिहा हो पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+