Smart Jodi: 'मैंने प्यार किया' सिर्फ हिमालय से.. कहकर रो पड़ीं भाग्यश्री, जानिए शादी का सच
बॉलीवुड, 01 मार्च। फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने बड़े पर्दे पर सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार किया से कदम रखा था। फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री के बीच की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब उनकी बेटी भी अभिनय की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। जबकि भाग्यश्री अब टीवी पर स्मार्ट जोड़ी नाम के नए शो में नजर आ रही हैं। इस शो के दौरान भाग्यश्री ने अपने पार्टरन को लेकर भावुक कहानी शेयर की और बताया किस तरह से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

एक साथ फिर से वरमाला डाली
भाग्यश्री ने बिजनेसमैन हिमालय दसानी से शादी की थी। दोनों ही स्टार प्लस के स्मार्ट जोड़ी के शो में एक साथ नजर आएंगे। इस दौरान भाग्यश्री और हिमालय एक बार फिर से उसी पल को फिर से साथ जिएंगे। शो में दोनों की शादी को एक बार फिर से रीक्रिएट किया जाएगा। दोनों ने 1990 में एक दूसरे से शादी की थी। इस शादी के लिए भाग्यश्री के माता-पिता बिल्कुल भी तैयार नहीं थी। शो के दौरान भाग्यश्री ने इस कहानी को लोगों के साथ साझा किया है।

शादी में में कोई साथ नहीं था
अपनी शादी को लेकर भाग्यश्री ने कहा कि मेरे लिए शादी में कोई नहीं था, सिवाय इनके। जब मैंने मम्मी पापा से कहा कि मैं शादी करना चाहती हूं इनसे, वो नहीं माने। मां बाप के बच्चों के लिए सपने होते हैं, लेकिन बच्चचों के अपने सपने भी होते हैं और कभी-कभी उनके सपे उन्हें जीने देना चाहिए। क्यूंकि आखिर में उनकी जिंदगी है, उन्हें ही जीनी है।

मैंने भागकर शादी नहीं की थी
भाग्यश्री कहती हैं कि वह शादी से भागी नहीं, जो लोग और मीडिया कहते हैं कि मैंने भाग के शादी की, उससे मुझे बहुत गुस्सा आता है मुझे क्योंकि मैंने भाग के शादी नहीं की। बता दें कि स्टारप्लस पर शो के दौरान भाग्यश्री और हिमालया ने वरमाला भी एक दूसरे के गले में डाली। बता दें कि भाग्यश्री और हिमालय के के दो बच्चे हैं। एक बेटा जिसका नाम अभिमन्यु है जबि बेटी का नाम अवंतिका है और दोनों ही एक्टर्स हैं।

एक दूसरे से अलग हो गए थे
भाग्य श्री ने 2020 में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह हिमालय से अलग हो चुकी हैं दोनों एक साल से अधिक समय से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। 32 साल एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। लेकिन स्टार प्लस के शो में एक बार फिर से दोनों को साथ देखा गया और दोनों ने फिर से शादी को रिक्रिएट करते हुए एक दूसरे के गले में वरमाला पहनाई।

अलग होने के एहसास को साझा किया
अपने प्यार का इजहार करते हुए भाग्यश्री ने कहा कि वो मेरा पहला प्यार हैं, मैंने उनसे शादी की। लेकिन एक अरसा था बीच में जब हम जुदा हो गए थे। मेरे भीतर यह फीलिंग थी कि क्या होता अगर हिमालय मेरे जीवन में नहीं होते, मैंने उनसे शादी नहीं की होती या किसी और से शादी की होती। यह इसलिए हुआ क्योंकि एक समय ऐसा भी था जब हम एक दूसरे के साथ तकरीबन डेढ़ साल तक नहीं थे। वह अहसास अभी भी याद आता है तो डर लगता है।
Namrata Malla के इन 5 डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बढ़ाया बवालRead more at: https://hindi.oneindia.com/news/entertainment/bhojpuri-actress-namrata-malla-hot-dance-videos-666819.html












Click it and Unblock the Notifications