यश के साथ शादी के सवाल पर खफा हुईं नुसरत जहां, बोलीं- मेरी शादी नहीं हुई, आपको कैसे पता?

कोलकाता, 24 जनवरी: बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी की लोकसभा सांसद नुसरत जहां अक्सर ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा बटोरती हैं। बीते कुछ समय से यश दासगुप्ता से उनके रिश्ते की चर्चा है। दोनों बीते साल बेटे यिशान के माता-पिता भी बन चुके हैं। नुसरत ने उनकी और यश की शादी को लेकर होने वाले सवालों पर एतराज जताया है। नुसरत का कहना है कि वो और यस परिवार हैं। आखिर कोई ये कैसे कह सकता है कि उन्होंने शादी नहीं की है।

Recommended Video

    Nusrat Jahan शादी के सवाल पर हुईं नाराज, 'Yashdash Gupta को बताया Family' | वनइंडिया हिंदी
    आपको कैसे पता मेरी शादी नहीं हुई

    आपको कैसे पता मेरी शादी नहीं हुई

    एक्टर यश दास गुप्ता के साथ पिछले साल बच्चे का स्वागत करने वाली नुसरत जहां ने सवाल किया है कि लोगों को कैसे पता चला कि उन्होंने यश से शादी नहीं की है। एक इंटरव्यू में जब नुसरत से यश के साथ उनकी शादी की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, नहीं, मैं क्यों करूँ? मेरा मतलब है कि हम एक परिवार हैं। शादी के बारे में क्यों पूछा जा रहा है। फिर आपको कैसे पता कि मेरी शादी नहीं हुई है?

    मैं मजबूती से अपने फैसले लेने में विश्वास रखती हूं

    मैं मजबूती से अपने फैसले लेने में विश्वास रखती हूं

    नुसरत ने आगे कहा, मैं हमेशा से एक मजबूत लड़की रही हूं। मैंने हमेशा अपने फैसले लिए हैं- अच्छे या बुरे, सही या गलत। मैं हमेशा अपने काम के लिए जिम्मेदार रही हूं। उन्होंने कहा कि मैं बेहद बोल्ड हूं और मुझे अपने पर बहुत गर्व है। उन्होंने कहा कि मां बनने के अपने फैसले पर भी वो काफी अच्छा महसूस करती हैं।

    यश के साथ रिश्ते को कर चुकी हैं ऑफिशियल

    यश के साथ रिश्ते को कर चुकी हैं ऑफिशियल

    नुसरत और यश 2020 से रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने अगस्त 2021 में अपने बेटे यिशान का स्वागत किया। बेटे के जन्म के बाद जब नुसरत को अस्पताल से छुट्टी मिली तो यश नवजात को गोद में लिए उनके साथ नजर आए थे। बता दें कि 2019 में नुसरत ने निखिल जैन के साथ शादी की थी। बाद में दोनों अलग हो गए। कोलकाता की एक स्थानीय अदालत ने भी कहा था कि ये शादी कानूनी रूप से वैध नहीं थी। इसके बाद नुसरत ने यश के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+