Darlings : ओटीटी पर रिलीज होगी आलिया की फिल्म, नेटफ्लिक्स के साथ इतने करोड़ में हुई डील
आलिया भट्ट की ‘डार्लिंग्स’ फिल्म जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो क्लिप शेयर कर दी है।
मुंबई, 24 मई : आलिया भट्ट और शाहरूख खान की फिल्म 'डार्लिंग्स' इन दिनों चर्चा में है। फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब फिल्म को जल्द ही रिलीज करने की तैयारी भी जोरों पर है। अपने पिता महेश भट्ट की पारिवारिक प्रोडक्शन कंपनी विशेष फिल्म्स से अलग होने के बाद आलिया की बतौर निर्माता यह पहली फिल्म है। आलिया की फिल्म 'डार्लिंग्स' मुंबई में रहने वाली मिडिलक्लास फैमिली की कहानी है।
आलिया ने दिखाई फिल्म की झलकियां
हाल ही में आलिया भट्ट ने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर इंस्टाग्राम पर वीडियो क्लिप भी शेयर किया था। इस क्लिप में फिल्म के सारे स्टारकास्ट नजर आ रहे हैं। आलिया को वीडियो में फोन पर बात करते देखा जा सकता है।
नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
रिपोर्ट्स की मानें, तो कई ओटीटी प्लेटफॉर्म से बातचीत के बाद आखिर इस फिल्म के राइट्स नेटफ्लिक्स को मिले और यह 80 करोड़ रुपये में बिकी थी। इसके साथ ही सिल्वर स्क्रीन की जगह यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म डार्क कॉमेडी है।

मां बेटी की कहानी पर है आधारित
बताते चलें कि आलिया की यह फिल्म मां-बेटी की कहानी पर आधारित है, जिसमें मुंबई के रूढ़िवादी निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी दिखाई जाएगी। इसमें मां बेटी के संघर्ष की कहानी भी दर्शकों को देखने को मिलेगी।

शाहरूख-आलिया फिर आए साथ
'डार्लिंग्स' में आलिया भट्ट और शाहरूख खान एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों कलाकारों ने फिल्म 'डियर जिंदगी' में साथ काम किया था। फिल्म शाहरूख खान के रोड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले होगी।












Click it and Unblock the Notifications