एक्ट्रेस अलंकृता सहाय के घर में घुसे 3 नकाबपोश, डर के मारे खुद को वॉशरूम में किया बंद

चंडीगढ़, 8 सितंबर। इंटीरियर डिजाइनर और एक्ट्रेस अलंकृता सहाय के साथ मंगलवार को दिनदहाड़े लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अलंकृता चंडीगढ़ सेक्टर-27 में किराए के मकान में रह रही थीं, दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तीन मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित उसके घर में तीन अज्ञात नकाबपोश जबरन घुसे और चाकू की नोक पर 6.50 लाख रुपये लूट लिए। घटना के वक्त अलंकृता घर में अकेली थीं, उनके माता-पिता दिल्ली में रहते हैं।

Recommended Video

    Chandigarh में Actress Alankrita Sahai के घर में लूट, चाकू दिखाकर लूटे 6 लाख | वनइंडिया हिंदी
    एक्ट्रेस के साथ चाकू की नोक पर लूटपाट

    एक्ट्रेस के साथ चाकू की नोक पर लूटपाट

    अपने साथ हुई लूटपाट की इस घटना के बाद से 27 वर्षीय एक्ट्रेस अलंकृता सहाय काफी डरी हुई हैं, पुलिस मामले ने आप-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस अलंकृता सहाय रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल के 3 मंजिला फ्लैट में किराए पर रहती हैं। करीब एक महीने पहले एक्ट्रेस अपने पेरेंट्स के साथ दूसरी मंजिल पर शिफ्ट हुई थीं, 18 दिन पहले उनके मम्मी-पापा चंडीगढ़ से दिल्ली आ गए थे।

    एटीएम कार्ड से निकाले 50 हजार रुपये

    एटीएम कार्ड से निकाले 50 हजार रुपये

    बताया जा रहा है कि मंगलवार को अलंकृता घर में अकेली थीं और उसी दिन दोपहर को तीन नकाबपोश आरोपी लूट के इरादे से घर में जबरन घुस गए। उनमें से एक आरोपी ने एक्ट्रेस की गर्दन पर चाकू रख दिया जिससे वह डरकर बैठ गईं। इस बीच अन्य आरोपियों ने घर में कैश और गहने की तलाश में सारा सामान उथल-पुथल कर दिया। सूत्रों से पता चला है कि अलंकृता ने पुलिस को दिए अपने बयान में यह भी बताया कि एक आरोपी ने उनके एटीएम कार्ड से 50,000 रुपये भी निकाले।

    सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी

    सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी

    आरोपियों के भागने के बाद स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना मिली। इसके बाद डीएसपी ईस्ट गुरमुख सिंह सहित सेक्टर 26 थाना प्रभारी जसवीर सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने 4 घंटे तक अलंकृता से वादरात के मामले में जानकारी ली और बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कैद हुए हैं जिसके बाद पुलिस उनकी पहचान और तलाश में जुट गई है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

    एक्ट्रेस ने खुद को वॉशरूम में बंद किया

    एक्ट्रेस ने खुद को वॉशरूम में बंद किया

    सूत्रों ने कहा कि एक्ट्रेस अलंकृता सहाय ने कुछ दिन पहले खरड़ से फर्नीचर का सामान खरीदा था और जिसे पहुंचाने रविवार को कुछ कारीगर उनके फ्लैट पर आए थे। पुलिस उन्हें भी इस वारदात में संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने एक्ट्रेस को भरोसा दिलाया है कि आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। अलंकृता ने अपने बयान में बताया कि वह मदद के लिए चिलाई भी थीं जिसके बाद लुटेरे बालकनी से कूदकर भाग गए। डर के मारे उन्होंने खुद को वॉशरूम में बंद कर लिया।

    वारदात से दो दिन पहले ही कारीगर से हुई थी बहस

    वारदात से दो दिन पहले ही कारीगर से हुई थी बहस

    वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एसपी (शहर) केतन बंसल ने कहा, पीड़ित फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं। वह घर में अकेली थी, मेन गेट खुला था। लुटेरे जबरन घुसे और चाकू की नोंक पर पीड़िता को लूट लिया। हमने मामला दर्ज कर लिया है और महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक एक्ट्रेस ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ये फ्लैट अपने माता-पिता के लिए किराए पर लिया है जो दिल्ली में रहते हैं। उनका दो-तीन दिनों में यहां आने का कार्यक्रम था। रविवार को फर्नीचर देने आए एक व्यक्ति से उनकी जुबानी बहस भी हुई थी।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss: शमिता शेट्टी और राकेश एक-दूसरे को करने लगे हैं पंसद, एक्ट्रेस बोलीं-'मुझे ऐसा मर्द चाहिए जो...'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+