Bigg Boss: शमिता शेट्टी और राकेश एक-दूसरे को करने लगे हैं पंसद, एक्ट्रेस बोलीं-'मुझे ऐसा मर्द चाहिए जो...'
Bigg Boss: शमिता शेट्टी और राकेश एक-दूसरे को करने लगे हैं पंसद, एक्ट्रेस बोलीं-'मुझे ऐसा मर्द चाहिए जो...'
मुंबई, 07 सितंबर: शमिता शेट्टी और राकेश बापट ने बिग बॉस ओटीटी शो में एक मजबूत कनेक्शन बताया है। शमिता और राकेश ने बिग बॉस में कई बार कहा है कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। दोनों का रोमांटिक एंगल भी शो में कई बार दिखा है। लेकिन पिछले रविवार (05 सितंबर) संडे के वार में राकेश ने बहुत ही सीरियस तरीके से कहा कि वह शमिता को पसंद करते हैं। लेकिन इसी एपिसोड में बिग बॉस ओटीटी पर निशांत भट के तीखी बहस के दौरान शमिता ने राकेश बापट पर भी गुस्सा किया। शमिता शेट्टी ने राकेश बापट पर कभी भी उनके लिए स्टैंड नहीं लेने के लिए फटकार लगई। जिसके बारे में शमिता ने नेहा भसीन से भी बात की।

शमिता को राकेश की इस बात का लगा बुरा
शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट में हमेशा तीखी बहस होती है। संडे के वार में निशांत भट्ट ने एक टास्क के दौरान शमिता शेट्टी को घमंडी कहा। निशांत ने यह भी कहा कि शमिता राकेश को हमेशा दबाने की कोशिश करती हैं। निशांत जब शमिता के खिलाफ बोल रहे थे तो राकेश ने सीधे तौर पर आरोपों का खंडन नहीं किया और चुप रहने का फैसला किया। राकेश को अपने लिए स्टैंड ना लेते हुए देख शमिता को बहुत बुरा लगा। जिसके बाद शमिता और राकेश के बीच इस बात को लेकर बहस भी हुई।

शमिता ने राकेश को बोला- मैं तंग आ गई हूं यार
शमिता ने राकेश को गुस्से में बोला, "मैं तंग आ गई हूं यार। मैं हर समय राकेश के लिए नहीं बोल सकती हूं। मुझे डोमिनेटिंग कगा जा रहा है। लेकिन हर बार मैं खुद अपना बचाव करती हूं। अब ये सब बहुत हो गया राकेश। तुम्हे जो करना है, करो लेकिन मुझे अकेला छोड़ दो।''

'मुझे एक ऐसे मर्द की जरूरत हैं जो...'
शमिता ने राकेश से झगड़ा करते हुए कहा, ''मुझे एक ऐसे मर्द की जरूरत है जो मुझे डिफेंड कर सके, मेरी रक्षा करें। जब भी मैं अपने लिए फाइट करती हूं, हमेशा मुझे पुरुषों से टारगेट किया जा रहा है। हर बार मैं अपने लिए लड़-लड़ कर थक गई हूं और मैं अब ऐसा नहीं कर सकती।''

शमिता बोलीं- राकेश आपकी चुप्पी से तकलीफ होती है
झगड़े के खत्म होने के बाद राकेश और शमिता ने शांति से बैठकर बात की। जिसके दौरान शमिता ने कहा, "मैं यह नहीं कर सकती राकेश। आप कभी नहीं बोलते हैं और आपकी चुप्पी से तकलीफ होती है। मुरा नाम लेकर बार-बार टारगेट किया जा रहा है, लेकिन आप हमेशा चुप रहते हैं। शुरू में आपने कहा था कि आप हर चीज को बहुत स्लो समझते हैं लेकिन आप अभी भी बोल नहीं रहे हैं।''












Click it and Unblock the Notifications