कुछ सेकंड की दूरी के लिए बची एक्टर विशाल रेड्डी की जान, सेट पर होने वाला था ये हादसा, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
Vishal Krishna Reddy Accident: तमिल एक्टर विशाल कृष्ण रेड्डी फिल्म 'मार्क एंटनी' की शूटिंग कर रहे थे। उसी समय सेट पर एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। इस हादसे को देखकर विशाल की आत्मा तक कांप गई थी।

Vishal Krishna Reddy Accident: तमिल फिल्मों के शानदार एक्टर और प्रोड्यूसर विशाल कृष्ण रेड्डी फिलहाल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लोग उन्हें लेकर चर्चाएं कर रहे हैं। आपको बता दें कि तमिल एक्टर विशाल कृष्ण रेड्डी हाल ही में मौत के मुंह से बाल-बाल बचे हैं। खबर है कि फिल्म की शूटिंग करते समय उनके साथ एक बड़ा हादसा होते होते रह गया। उसके बाद शूटिंग सेट पर काफी देर तक हंगामा मचा रहा। विशाल कृष्ण रेड्डी की मानें तो मौत को इतने सामने से देखकर वह थोड़ी देर के लिए सुन्न पड़ गए थे। उन्हें खुद पर यकीन नहीं हो रहा था। फिर उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया क्योंकि वह मौत के मुंह से बच आए थे। एक्टर विशाल के साथ होने वाले हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की सांसे भी थम गई हैं।
शूटिंग सेट पर विशाल के साथ होने वाला था बड़ा हादसा
तमिल एक्टर और प्रोड्यूसर विशाल कृष्ण रेड्डी अपनी अपकमिंग फिल्म 'मार्क एंटनी' की शूटिंग कर रहे थे। उसी समय सेट पर एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। इस हादसे को देखकर विशाल की आत्मा तक कांप गई थी और जान बचने के बाद उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा भी किया। विशाल ने खुद इस खौफनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
एक्टर विशाल की बाल बाल बच गई जान
आपको बता दें कि तमिल फिल्मों के फेमस एक्टर विशाल कृष्ण रेड्डी अपनी मूवी 'मार्क एंटनी' की शूटिंग कर रहे थे। सेट पर कास्ट और क्रू की काफी भीड़ मौजूद थी। एक अहम एक्शन सीन शूट किया जा रहा था। सीक्वेंस में ट्र्रक का भी इस्तेमाल किया जाना था। एक्शन सीन होने के कारण एक्टर्स के बीच हाथापाई चल रही थी। शूट जारी थी लेकिन अचानक ही सीन में इस्तेमाल होने वाले ट्रक ने अपने बैलेंस खो दिया और वह स्पीड से उस और बढ़ने लगा, जहां जूनियर आर्टिस्ट अपने शॉट के लिए तैयार खड़े थे। वहीं पर विशाल खुद भी मौजूद थे।
एक्शन सीन में ट्रेक ने खो दिया था अपना कंट्रोल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के उस खास सीन के मुताबिक, ट्रक को एक दीवार को तोड़कर निकलना था और फिर थोड़ी दूर चलकर रुक जाना था। लेकिन ट्र्रक दीवार को तोड़ने के बाद अपना संतुलन खो बैठा और वह रुकने के बजाय आगे बढ़ता चला गया। ट्रक को कंट्रोल में न देखकर सेट पर अचानक ही भगदड़ मच गई। सही समय पर उस ट्रक पर सबकी नजर पड़ गई और सब तुरंत ही ट्रक के सामने से हट गए। हालांकि विशाल उस एक्शन सीन के दैरान जमीन पर गिरे हुए थे और तेजी से बढ़ते उस ट्रक से केवल थोड़ी ही दूर थे। वायरल वीडियो में ये पूरा सीन नजर आ रहा है।
घटना के बाद विशाल हो गए थे सुन्न
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रक ने कुछ तकनीकी समस्या की वजह से अपना संतुलन खोया था। विशाल कृष्ण रेड्डी ने इस घटना का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया और लिखा है- बस अभी कुछ सेकेंड और कुछ इंच की दूरी से मेरी जान बच गई। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं। इस घटना के बाद थोड़ी देर के लिए मैं सुन्न हो गया था। हालांकि अब ठीक हूं और वापस शूट पर लौट चुका हूं।
फैंस ने भी विशाल के लिए भगवान को कहा शुक्रिया
विशाल के इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस के भी होश उड़ गए हैं। फैंस ने भी विशाल की जान बचाने के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया है। आपको बता दें कि ये बड़ा हादसा फिल्म 'मार्क एंटनी' की शूटिंग सेट पर होने वाला था। इस फिल्म के डायरेक्टर अधिक रविचंद्रन हैं। फिल्म में विशाल कृष्ण रेड्डी के अलावा रितु वर्मा, अभिनय और एसजे सूर्या भी नजर आएंगे।
एक्शन फिल्मों के लिए फेमस हैं विशाल कृष्ण रेड्डी
आपको बता दें कि विशाल कृष्ण रेड्डी मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर जीके रेड्डी के बेटे हैं। विशाल एक्शन फिल्मों के लिए काफी फेमस हैं। उनका अपना प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसका नाम विशाल फिल्म फैक्ट्री है। विशाल ने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी और साल 2004 से तमिल मूवीज में अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था।












Click it and Unblock the Notifications