Actor Vikram Gokhale के निधन की खबरों का खंडन, बेटी ने दिया बयान, प्रार्थना की अपील

Actor Vikram Gokhale के निधन की खबरों के बीच बेटी ने कहा है कि उनकी सेहत बिगड़ी है, लेकिन अभी निधन नहीं हुआ है। actor vikram gokhale life daughter

वेटरन बॉलीवड अभिनेता विक्रम गोखले के निधन की खबरों के बीच बॉलीवुड से शोक संदेश भी आने लगे। अब 82 साल के विक्रम गोखले की बेटी ने मौत की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि पिता की तबीयत बिगड़ी है लेकिन डॉक्टर पूरा प्रयास कर रहे हैं। विक्रम गोखले की बेटी ने पिता की सेहत ठीक होने की प्रार्थना करने की अपील की है।

Vikram Gokhale

अस्पताल ने क्या कहा ?

बॉलीवुड अभिनेता विक्रम गोखले की सेहत के बारे में बेटी ने कहा, स्थिति अभी भी गंभीर है। अभिनेता को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के डॉ धनंजय केलकर ने भी मौत की खबरों खंडन किया। उन्होंने कहा कि गोखले के निधन की बात "सच नहीं है।"

मौत की खबरों का खंडन

विक्रम गोखले की बेटी ने एएनआई को बताया, "वह अभी भी गंभीर है और लाइफ सपोर्ट पर हैं। अभी तक मृत्यु की पुष्टि नहीं हुई है। उनके लिए प्रार्थना करते रहें।"

Vikram Gokhale

बॉलीवुड हस्तियों ने शोक का इजहार किया

गौरतलब है कि गुरुवार को देर रात दिग्गज अभिनेता के निधन की खबर सोशल मीडिया पर सामने आई। इसके बाद अजय देवगन, रितेश देशमुख, एली गोनी, जावेद जाफ़री सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने शोक व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

बीमारी के बारे में खामोशी !

करीब 15 दिनों से अस्पताल में इलाज करा रहे विक्रम गोखले की बीमारी के बारे में कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। अस्पताल ने भी सेहत के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+