एक्टर विजय वर्मा ने पढ़ लिए करीना कपूर के मैसेजेस, फिर खोल दिया ये राज

करीना कपूर ने अपने शूटिंग की एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके को एक्टर विजय वर्मा उनके पीछे खड़े होकर बेबो के मैसेजेस पढ़ रहे हैं।

मुंबई, 6 जूनः बॉलीवुड की बेबो यानी एक्ट्रेस करीना कपूर फेमस एक्टर विजय वर्मा और जयदीप अहलावत के साथ जल्द ही एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स ओटीटी पर रिलीज होगी। करीना कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म की शूटिंग के समय की एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में करीना कपूर अपना फोन लिए बैठी हैं। विजय उनके पीछे खड़े हैं। इस पर करीना ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। फोटो के कैप्शन में करीना ने लिखा है- क्या विजय उनके मैसेज पढ़ने की कोशिश कर रहे थे? इस पर विजय ने खुलासा किया है कि उनके फोन पर क्या दिखाई दे रहा था। कमेंट सेक्शन में अर्जुन कपूर ने भी करीना के मजे लेने की कोशिश की है लेकिन बेबो ने उन पर ही पलटवार कर दिया है।

kareena kapoor khan

बेबो के बारे में पता चला ये सब
आपको बता दें कि करीना कपूर नेटफ्लिक्स की फिल्म के लिए बीते कई दिनों से शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म किताब द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स का अडॉप्टेशन है। उनके साथ इस फिल्म में एक्टर विजय वर्मा भी नजर आने वाले हैं। फिल्म के सभी लोग पिछले कुछ समय से पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म की शूटिंग के समय की एक तस्वीर को करीना ने शेयर करते हुए अपने को एक्टर विजय से पूछा है कि क्या वह उनके मैसेजेस पढ़ रहे थे। इस तस्वीर पर एक्टर अर्जुन कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा है- तब तो उसको बहुत कुछ पता चल गया होगा।

विजय ने खोला ये राज
वहीं करीना ने इस पर अर्जुन कपूर को जवाब देते हुए लिखा है- अर्जुन लेकिन मैं तुम्हारा फोन देखना चाहती हूं। साथ में बेबो ने लाफिंग इमोजी भी बनाए हैं। वहीं विजय ने करीना को जवाब दिया है- ज्यादातर मैसेज नवाब साहब और नैनी के थे। आपको बता दें कि करीना बीते महीने दार्जिलिंग से शूट खत्म करके मुंबई लौटी हैं। वह ओटीटी डेब्यू के लिए काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। करीना के बेटे जेह के जन्म के बाद उनकी एक्टिंग की वापसी इसी फिल्म से हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+