ऋषिकेश में विकी कौशल का दिखा अलग अंदाज, गंगा में डुबकी लगाते हुए वीडियो वायरल

मुंबई, 20 अप्रैल: फिल्म एक्टर विकी कौशल इन दिनों उत्तराखंड के शहर ऋषिकेश में हैं। अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचे विकी का ऋषिकेश में धार्मिक पहलू भी देखने को मिला है। यहां विकी गंगा नदी में डुबकी लगाते और पूजा करते नजर आए। विकी कौशल ने ही ऋषिकेश से अपना ये वीडियो इंस्टा पर शेयर किया है।

Recommended Video

    Gauahar Khan ने देश के मौजूदा हालात पर किया ट्वीट, जानें क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी
    विकी बोले- हर हर गंगे

    विकी बोले- हर हर गंगे

    विकी कौशल ने इंस्टा पर हर हर गंगे कैप्शन के साथ अपना वीडियो शेयर किया है। वीडियो में विकी कौशल को गंगा नदी में डुबकी लगाते हुए देखा जा सकता है। उनका यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को करीब 5 घंटे में ही 10 लाख लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं हजारों लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं।

    उत्तराखंड में शूटिंग कर रहे हैं विकी

    विकी कशल इन दिनों उत्तराखंड में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। विकी कौशल मसूरी और ऋषिकेश में शूटिंग कर रहे हैं। विकी कौशल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, ऐसे में उत्तराखंड से भी वो अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं।

    कैटरीना संग बीते साल की थी शादी

    कैटरीना संग बीते साल की थी शादी

    विकी कौशल अपनी फिल्मों के अलावा कैटरीना कैफ के साथ शादी को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। विकी और कैटरीना ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान में शादी की थी। उनकी शादी काफी ज्यादा चर्चा में रही हैं। हाल ही में दोनों वैकेशन पर गए थे तो साथ में दोनों की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+