Samrat Prithviraj: चंद बरदाई के रोल में परफेक्ट दिखे सोनू सूद, शेयर किया ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो

एक्टर सोनू सूद ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में सोनू सूद को ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में अपने लुक किरदार के लिए तैयार होते हुए देखा जा सकता है।

मुंबई, 9 जून: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में एक्टर सोनू सूद ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। फिल्म में एक्टर के किरदार और उनके लुक्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब एक्टर ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में सोनू ने बिहाइंड द सीन उनके लुक को बेहतरीन बनाने के लिए जो काम हुआ, वो दिखाया है। वीडियो में सोनू सूद को अपने किरदार के लिए तैयार होते हुए देखा जा सकता है। सोनू सूद ने जबसे ये वीडियो अपने सोशल मीडिया पर डाला है, ये तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस को अभिनेता का ये बिहाइंड द सीन वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

Sonu Sood

एक्टर ने शेयर किया वीडियो
अपने ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एक्टर के वीडियो से देखा जा सकता है कि कैसे वे घंटो मेकओवर के बाद अपने किरदार के लिए तैयार हुए हैं। वीडियो को अभिनेता ने कैप्शन भी दिया है। बता दें कि सोनू के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म में उनके लुक को लेकर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

3 जून को रिलीज हुई फिल्म
बताते चलें कि एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान के रूप में नजर आ रहे हैं, वहीं मानुषी छिल्लर संयोगिता की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहीं हैं। एक्ट्रेस की यह डेब्यू फिल्म है। फिल्म में दोनों लीड रोल्स के अलावा संजय दत्त, सोनू सूद, मानव विज, आशुतोष राणा और साश्री तंवर को भी मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है।

फेल साबित हुई फिल्म
बता दें कि सम्राट पृथ्वीराज अक्षय कुमार के करियर की बड़ी फिल्म होने के बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही है। फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। अक्षय कुमार औऱ मानुषी छिल्लर की ये फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने में भी फेल साबित हो रही है।

अक्षय ने फैंस को किया निराश
अक्षय की फिल्म से उनके फैंस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इन सबके उलट फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो रहा है। ऐसे में फैंस की उम्मीदें टूट रहीं हैं। फिल्म के ज्यादातर शोज खाली जा रहे हैं। ऐसे में फिल्म की स्क्रीनिंग को भी कम किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+