Ayushmann Khurrana Casteism पर क्या सोचते हैं, करियर की सबसे खास फिल्म आर्टिकल 15 ही क्यों? VIDEO

Ayushmann Khurrana Casteism पर बात करती मूवी- आर्टिकल 15 को बेहद जरूरी और खास फिल्म मानते हैं। इसके बारे में एक अभिनेता के तौर उन्होंने कहा, इससे उन्हें बेहतर समझ विकसित करने में काफी मदद मिली।

Ayushmann Khurrana Casteism

Ayushmann Khurrana Casteism: अभिनेता आयुष्मान खुराना अपने फिल्मी कंटेंट को लेकर काफी लोकप्रिय हैं। शानदार कलाकार होने के साथ-साथ आयुष्मान एक संवेदनशील इंसान भी हैं। उन्होंने बताया है कि जातिवाद का एहसास कब पहली बार हुआ।

आर्टिकल 15 को अपने फिल्मी करियर में खास मूवी मानने वाले आयुष्मान बताते हैं कि इस मूवी के लिए काम करने के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि इसी समाज का एक दूसरा पहलू भी है जो उनसे अब तक अछूता था।

अयान रंजन का कैरेक्टर दिल के सबसे करीब

मुंबई में FICCI के कार्यक्रम के दौरान फिल्मों के बारे में बात करते हुए अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना ने कहा 'आर्टिकल 15' में उनका किरदार 'अयान रंजन' अब तक के करियर में सबसे अलग रही है।

जातिवाद से नए सिरे से परिचय

आयुष्मान अयान रंजन के रोल को एक ऐसी भूमिका के रूप में चुनते हैं, जिससे व्यक्तिगत रूप से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा, "...मुझे लगता है कि यह मेरे लिए कुछ नया था। मुझे जातिवाद से नए सिरे से परिचित कराया गया था।"

आर्टिकल 15 से कैसे प्रभावित हुए

विकी डोनर जैसी फिल्मों में अपनी कला की छाप थोड़ चुके आयुष्मान बताते हैं कि आर्टिकल 15 में उनका रोल कुछ ऐसा था जिसने मुझे व्यक्तिगत स्तर पर वास्तव में प्रभावित किया था। उन्होंने कहा, "यह बहुत अधिक था और मुझे खुशी है कि उस दुनिया और दायरे से परिचित कराया गया।"

एक्टर आयुष्मान करेंगे धमाल, ड्रीम गर्ल टू का किरदार कमाल

वर्क फ्रंट की बात करें तो आयुष्मान की आने वाली फिल्म एकता कपूर के प्रोडक्शंस में तैयार हो रही है। आयुष्मान अगस्त में रिलीज होने वाली फिल्म- 'ड्रीम गर्ल 2' के प्रमोशन में बिजी हैं।

रिलीज डेट शेयर करने का इनोवेटिव अंदाज

निर्माता एकता कपूर और आयुष्मान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ही पोस्ट शेयर कर रिलीज डेट शेयर की। कैप्शन में लिखा है, "पचीस बड़ी है मस्त मस्त, क्योंकि @पूजा ड्रीमगर्ल आ रही है 25 अगस्त को।"

वीएफएक्स से भरपूर एकता कि फिल्म में आयुष्मान

इस फिल्म में वीएफएक्स का भरपूर इस्तेमाल हुआ है, क्योंकि फिल्म में आयुष्मान खुराना पूजा और करम की भूमिकाओं में दिखेंगे। एकता कपूर की टीम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती और आयुषमान को पूजा के किरदार में पसंद किया जाए, इसके लिए हरसंभव कोशिश हो रही है।

आयुष्मान पूजा के किरदार में दिखेंगे

रिलीज डेट जुलाई से आगे खिसकाने के फैसले पर बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की संयुक्त प्रबंध निदेशक, एकता आर कपूर ने कहा, "हम चाहते हैं कि आयुष्मान खुराना का किरदार ड्रीम गर्ल 2 में पूजा के रूप में परफेक्ट दिखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+