Sidharth Shukla की आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, अंतिम संस्कार से पहले सदमे में फैंस
मुंबई, 3 सितंबर: एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्टमार्ट की रिपोर्ट आ गई है। बताया गया है कि उनकी मौत के पीछे किसी साजिश की बात को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नकारती है। रिपोर्ट से पता चलता है कि उनके शरीर पर चोट के निशान नहीं थे, ना ही कोई अंदरुनी चोट मिली है। मुंबई पुलिस के एक सूत्र के अनुसार, बिग बॉस 13 विजेता अभिनेता के पोस्टमॉर्टम का वीडियो भी बनाया गया है।

विसरा सुरक्षित रखा गया
सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने ज्यादा कुछ नहीं बताया है। ये कहा गया है कि उनके शरीर पर कोई चोट नहीं मिली लेकिन अभी पोस्टमार्टम का कोई आखिरी निष्कर्ष नहीं निकला है। सिद्धार्थ के विसरा को डॉक्टरों ने अपने पास रख लिया है। बताया गया है कि हिस्टोपैथोलॉजी स्टडी और केमिकल एनालिसिस के जरिए मौत के सही कारण का पता लगाया जाएगा।

कूपर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्ट
सिद्धार्थ शुक्ला को हार्ट अटैक के बाद गुरुवार (2 सितंबर) सुबह करीब साढ़े दस बजे मुंबई के कूपर अस्पताल लाया गया था। यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया था। 40 वर्षीय अभिनेता का कूपर अस्पताल में ही पोस्टमॉर्टम किया गया, जिसकी रिपोर्ट आज आई है। सिद्धार्थ शुक्ला के पोस्टमॉर्टम की पुलिस मौजूदगी में रिकॉर्डिंग की गई है।
Recommended Video

परिवार और पुलिस को किसी साजिश का शक नहीं
अभिनेता की मौत के बाद मुंबई पुलिस और उनका परिवार मामले में किसी तरह के फाउल प्ले (मौत के पीछे कोई साजिश) होने की बात से इंकार कर चुके हैं। सिद्धार्थ की मां ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि रात तक सिद्धार्थ पूरी तरह ठीक था। रात को जब वोसोने गया तो ठीक था, सुबह अचानक ही उसकी तबीयत बिगड़ी। एक्टर के परिवार ने सिद्धार्थ के डिप्रेशन में होने की बात भी नकारी है।

मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत
40 साल की उम्र में दुनिया छोड़ने वाले सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद वो टीवी इंडस्ट्री में आए। 2008 में उन्होंने टीवी सीरियल में एक्टिंग शुरू कर दी थी। शुक्ला ने 'बाबुल का आंगन छूटे ना', 'जाने पहचाने से... ये अजनबी', 'लव यू जिंदगी' जैसे टीवी धारावाहिकों में काम किया। हालांकि उनको बड़ी पहचान और लोकप्रियता बालिका वधू सीरियल से मिली। 2014 में उन्होंने फिल्मों में एंट्री की। 2014 में आई हंपटी शर्मा की दुल्हनिया उनकी डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में वो एक सपोर्टिंग रोल में दिखे थे।

सिद्धार्थ की मौत से सकते में फैन
सिद्धार्थ शुक्ला के आकस्मिक निधन के बारे में सुन हर कोई चौंक गया है। टीवी और फिल्म के तमाम सितारों ने उनकी मौत को लेकर दुख का इजहार किया है। सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, रवीना टंडन, मनोज बाजपेयी, निम्रत कौर समेत तमात सितारों ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सिद्धार्थ के साथ काम करने वाले सितारों ने उनको सोशल मीडिया पर याद किया है। वहीं उनके चाहने वालों ने भी उनको याद करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications