Video: सिद्धार्थ शुक्ला की खबर सुनकर बिलख-बिलख कर रोई उनकी फैन, SidNaaz पर कही यह बात
मुंबई, 02 सितंबर: एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के गुरुवार को अचानक चले जाने की खबर से उनके परिवार के लोगों के साथ पूरी इंडस्ट्री सदमे में हैं। सिद्धार्थ की निधन की खबर के बाद उनके फैंस भी काफी हद तक टूट चुके हैं। एक तरफ जहां सिद्धार्थ के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए इमोशनल हो रहे हैं। वहीं कई फैंस को सिडनाज की जोड़ी बहुत याद आ रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की सिद्धार्थ की जाने की खबर के बाद फूट-फूट कर रोतीं हुई नजर आ रही है।
Recommended Video

40 की उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला का निधन
दरअसल, गुरुवार सुबह जब पता चला कि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हार्ट अटैक की वजह से हो गई तो मानें एक भूचाल सा आ गया। लोगों को इस खबर पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं था, जिस तरह से एक्टर की फिटनेस और डेली रूटीन होता है, ऐसे में फैंस यह मानने के लिए तैयार नहीं थे कि उनकी हार्ट अटैक के कारण मौत हुई हैं। सिद्धार्थ ने महज 40 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया, जिसके बाद उनके फैंस काफी मायूस नजर रहे हैं।

सिद्धार्थ का आया मैसिव हार्ट अटैक
बता दें कि मुंबई, एक्टर और बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को मुंबई के कूपर अस्पताल ने गुरुवार (02 सितंबर) की सुबह मृत घोषित किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ बीती रात (1 सितंबर) तक बिल्कुल सही थे। वह अपनी मां के साथ घर पर ही थे, लेकिन जब सुबह वो सोकर नहीं उठे तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उनके निधन की पुष्टि की। मुंबई के कूपर अस्पताल के मुताबिक उनका निधन मैसिव हार्ट अटैक से हुआ है।

सिद्धार्थ और सिडनाज कभी नहीं मर सकते
इधर, सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल की भी चर्चा हो रही है। दोनों के फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद करते थे और इसे सिडनाज बुलाते थे। अब सिद्धार्थ की मौत के बाद एक लड़की की रोने की वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वो कह हुई नजर आ रहै कि सिडनाज कभी नहीं मर सकते है। वीडियो में आप देख सकते है कि लड़की लोगों ने अपील करते हुए कह रही है कि 'प्लीज कोई ये मत कहो कि सिद्धार्थ शुक्ला नहीं रहे। सिद्धार्थ और सिडनाज कभी नहीं मर सकते।

जब तक हम हैं, जब तक ये दुनिया है...
वीडियो में लड़की रोते हुए बोल रही है कि "मेरा लोगों से रिक्वेस्ट है कि ... यह कहना बंद करो कि सिडनाज खत्म हो गए। सिडनाज कभी खत्म नहीं होने वाला है। यह हमेशा के लिए हमारे दिल में है। सिडनाज को हम जिंदा रखेंगे .. जब तक हम हैं, जब तक ये दुनिया है। लड़की ने बताया कि उनके जाने से आज बहुत बड़ा नुकसान हुआ है, उन्हें जिदा रखो!












Click it and Unblock the Notifications