सिद्धार्थ शुक्ला अपनी इस बुरी लत से हो गए थे परेशान, लंदन जाकर कराना चाहते थे इलाज
मुंबई, 08 सितंबर। सीरियल 'बालिका वधू' से हर घर पहुंचने वाले लोकप्रिय एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला बीते गुरुवार (2 सिंतबर) इस दुनिया को छोड़कर चले गए। 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ को नींद में ही दिल का दौरा पड़ा जिसकी वजह से वह कभी अगली सुबह नहीं देख सके। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से बॉलीवुड अभी भी उबर नहीं पाया है वहीं, फैंस और घरवालों के आंसू रुक नहीं रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की लोकप्रियता बढ़ाने में बिग बॉस का बड़ा हाथ है, इसी शो में उन्हें अपनी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल मिली थीं।

सिद्धार्थ शुक्ला अपनी इस आदत से थे परेशान
सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक मौत से मनोरंजन जगत सदमें में डूबा हुआ है, इस बीच एक्टर की सेहत को लेकर अब कई तरह की खबरें भी सामने आ रही हैं। सिद्धार्थ अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते थे ऐसे में लोग हैरान हैं कि उनकी हार्ट अटैक से मौत कैसे हो सकती है। बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला ने सिगरेट पीने की बात कबूल की थी और उन्होंने कहा था कि सिगरेट की लत से वह परेशान हो चुके हैं।

लंदन में काराना चाहते थे लंग क्लीनिंग ट्रीटमेंट
इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस में अपनी और भी कई पर्सनल बातों का खुलासा किया था जिसमें उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड शेफाली जरीवाला भी शामिल थीं। विशाल आदित्य सिंह से बात करते हुए सिद्धार्थ ने यह भी बताया था कि वह लंग क्लीनिंग ट्रीटमेंट लंदन जाना चाहते हैं, वहां इसका इलाज सबसे अच्छे तरीके से होता है। सिद्धार्थ ने कहा था कि लंदन के अस्पताल में आसानी से उनका डार्क कार्बन निकाल दिया जाएगा। सिद्धार्थ की इन बातों से साफ पता चलता था कि वह अपनी बुरी आदतों से छुटकारा पाना चाहते थे।

स्मोकिंग का है हार्ट अटैक से कनेक्शन?
40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से अब कम उम्र के लोग भी अपनी सेहत को लेकर चिंतित हैं। एक शोध के अनुसार स्मोकिंग की वजह से किसी भी व्यक्ति में कोरोनरी हृदय रोग और स्ट्रोक सहित हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। एक्सपर्ट मानते हैं कि धूम्रपान ड्रामटिक तरीके से आपके दिल के दौरे और अचानक हृदय की मृत्यु दोनों के जोखिम को बढ़ाता है। स्मोकिंग की लत किसी के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है।

सिद्धार्थ के जाने के बाद ऐसा है मां का हाल
सिंगर राहुल वैद्य ने अपने ब्लॉग में सिद्धार्थ के जाने के बाद उनकी मां रीता शुक्ला का हाल बताया है। राहुल ने कहा कि रीता आंटी बेहद मजबूत व्यक्तित्व की हैं। सिद्धार्थ इसलिए इरादों के मजबूत थे क्योंकि आंटी भी बेहद मजबूत हैं। जवान बेटे को खोने का गम हम और अप नहीं समझ सकते। आंटी ने मुझसे कहा था, 'मैं कई लोगों के बारे में सुनती हूं कि उन्होंने अपने बच्चे को खो दिया लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे साथ भी ऐसा होगा। अब मैं किसके लिए जियूंगी? सबकुछ खत्म हो गया।

सिद्धार्थ के परिवार ने जारी किया पहला बयान
बीते सोमवार को सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार की तरफ से भी उनके निधन के बाद पहला बयान जारी किया गया। इस बयान में उनके परिजनों ने लिखा, 'उन सभी फैंस और दोस्तों का दिल से धन्यवाद, जो सिद्धार्थ शुक्ला की जीवन यात्रा का हिस्सा रहे हैं और उन्हें इतना प्यार दिया। सिद्धार्थ के प्रति जो आपका प्यार है, वो उनके जाने के बाद भी खत्म नहीं होगा, क्योंकि अब वो हमारे दिल में हमेशा के लिए रहेगा।'
यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ के निधन से सदमे में जसलीन मथारू,अस्पताल में हुईं भर्ती, ट्रोलर्स ने पार की हदें लिखा-'तुम भी मर जाओ'












Click it and Unblock the Notifications