शीजान की बहनों का दावा, Tunisha Sharma को मां ने किया टॉर्चर, इस शख्स के नाम से घबराती थी एक्ट्रेस

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की आत्महत्या मामले में शीजान की बहनों ने एक्ट्रेस की मां पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि तुनिषा के अवसाद की वजह उनकी मां ही थीं।

Sheejan sister about Tunisha Sharma

Tunisha Sharma : टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की आत्महत्या के मामले में शीजान के बहनों ने बड़े आरोप आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि तनिषा को उनकी मां टॉर्चर करती थी। एट्रेस पर फोन कॉर्ड से हमला किया गया था। शीजान की बहन फलक नाज ने एक बयान में कहा कि तुनिषा की मां ने स्वीकार किया कि वो अपनी बेटी की उपेक्षा कर रही थी। उन्होंने उसकी देखभाल नहीं की। फलक ने दावा किया कि तुनिषा का अवसाद उसके बचपन के आघात के कारण था।

शीजान के परिवार का आरोप

शीजान के परिवार का आरोप

सोमवार को आरोपी शीजान खान के परिवार ने आरोप लगाया कि तुनिशा के अवसाद का कारण उसका बचपन का सदमा था। जिसका जिम्मेदार उन्होंने तुनिषा का मां को बताया। एक्टर शीजान खान की बहन फलक नाज ने तुनिषा की मां पर नया आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तुनिषा शर्मा पर उनकी मां ने फोन कॉर्ड से हमला किया था। फलन ने यहां तक कहा कि तुनिषा शर्मा की मां ने स्वीकार किया कि वह तुनिषा की उपेक्षा कर रही हैं और उन्होंने उसकी देखभाल नहीं की।

'नहीं थी दूसरी गर्लफ्रेंड'

'नहीं थी दूसरी गर्लफ्रेंड'

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शीजान की बहन फलक नाज ने तुनिषा के अवसाद को लेकर कई बातें की। फलक उन आरोपों को भी खारिज किया जिसमें कहा गया कि शीजान की तुनिषा के अलावा भी कोई गर्लफ्रेंड थी। नाज ने कहा कि ये झूठी कहानी है। फलक नाज ने कहा, "शीजान की कोई और गर्लफ्रेंड नहीं थी। उस लड़की को अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। कोई सीक्रेट गर्लफ्रेंड नहीं है।"

चंडीगढ़ वाले चाचा से खौफ

चंडीगढ़ वाले चाचा से खौफ

वहीं शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि तुनिषा के चाचा पवन शर्मा तुनिषा के मैनेजर थे, जिन्हें उनके कठोर व्यवहार के कारण चार साल बाद में निकाल दिया गया था। इसके अलावा एडवोकेट शैलेंद्र ने तुनिषा को एक चंडीगढ़ के'चाचा' से खौफ होने की बात कही है। वकील ने दावा किया कि तुनिषा की मां वनिता को उन्होंने ही बेटी का गला घोंटने के लिए उकसाया था। उनका नाम संजीव कौशल था। जिसे देखकर तुनिषा घबरा जाती थी। संजीव कौशल के उकसाने पर तुनिषा की मां ने उसका फोन तोड़ दिया और उसका गला दबाने की कोशिश की। वकील ने आरोप लगाए कि संजीव कौशल और तुनिषा की मां तुनिषा की जिंदगी पर कंट्रोल करती थीं।

ब्रेकअप के आत्महत्या

ब्रेकअप के आत्महत्या

एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का शव 24 दिसंबर को टीवी सीरियल 'अली बाबा दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर दिसंबर को फंदे से लटका पाया गया था। को एक्टर शीजान खान कथित तौर पर तुनिशा शर्मा को डेट कर रहे थे। लेकिन तुनिषा की आत्महत्या से करीब दो हफ्ते पहले ही दोनों का कथित रुप से ब्रेकअप हो चुका था।

एक्ट्रेस के पैसों पर मां का कंट्रोल

एक्ट्रेस के पैसों पर मां का कंट्रोल

शीजान के वकील ने तुनिषा की मां पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि संजीव और तुनिषा की मां ने एक्ट्रेस के पैसे का हिसाब रखते थे। उन्होंने यहां तक कहा कि तुनिषा को अपनी मां के सामने अपने पैसे लेने के गिड़गिड़ाना पड़ता था।

Recommended Video

    Bigg Boss 16: Priyanka, Shiv vs Sumbul, Sajid vs Nimrit, Nominations में बवाल! | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+