'मैं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आउटसाइडर हूं', आखिर क्यों शाहरुख खान ने खुद को बताया आधा अनाथ?
Shah Rukh Khan News: बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान ने खुद को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बाहरी बताया है। इसी के साथ उन्होंने दावा करते हुए कहा कि में 'अर्ध-अनाथ' यानी आधा अनाथ भी हूं। शुक्रवार (6 दिसंबर) को इंस्टाग्राम पर वॉल्ट डिज्नी स्टूडियोज इंडिया ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक्टर ने मुफासा: द लायन किंग के बारे में बातचीत की।
शाहरुख खान ने फिल्म मुफासा में अपनी आवाज दी है। ऐसे में फिल्म को लेकर बात करते हुए उन्होंने इंडस्ट्री में खुद को 'बाहरी' बताया। इस बारे में कई भावनाएं भी साझा की।

शाहरुख ने फिल्म के हिंदी वर्जन में मुफासा को अपनी आवाज दी, जबकि उनके बेटे आर्यन खान ने सिम्बा को आवाज दी, और अबराम ने युवा मुफासा को अपनी आवाज दी है।
शाहरुख ने खुद को बताया अर्ध-अनाथ
क्लिप में शाहरुख ने खुलकर बताया, "अगर मैं विनम्र ना होता और कहता, 'हां मेरी ही कहानी ऐसी है' तो यह फिट हो सकता था। तकनीकी रूप से कहें तो, जिसके माता-पिता नहीं हैं, वह अनाथ है। मैंने अपने माता-पिता को लगभग युवावस्था में ही खो दिया था, इसलिए मैं अर्ध-अनाथ हूं।" यह कथन उनके व्यक्तिगत अनुभवों और चुनौतियों को उजागर करता है।
आखिर क्यों शाहरुख ने खुद को बताया बाहरी?
वीडियो में आगे बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा, "यह एक बाहरी व्यक्ति की कहानी है। मेरा कोई भी परिवार फिल्म निर्माण के व्यवसाय में नहीं रहा है। मैं दिल्ली से मुंबई आया हूं, इसलिए मैं भी बाहरी हूं। यह राजा की कहानी है। तो, हां, मैं एक राजा हूं।" उनके शब्द दिल्ली से मुंबई तक की उनकी जर्नी को दिखाती है और यह भी कि वे खुद को इंडस्ट्री में कैसे देखते हैं।
मुफासा के बारे में शाहरुख ने खुलकर बात की
शाहरुख ने मुफासा के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह बलिदान, दोस्ती और वफादारी के बारे में एक बहुत ही दिलचस्प कहानी है। फिल्म की डबिंग के दौरान बहुत सारी भावनाएं थीं। मैंने सोचा, 'कितना अच्छा इंसान, कितना बढ़िया किरदार। कितना अच्छा इंसान शेर है।" बता दें कि मुफासा: द लायन किंग 20 दिसंबर को अंग्रेजी, हिंदी और तमिल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications