'मेरे पति ने की सतीश कौशिक की हत्या, 15 करोड़ का था मामला', महिला के दावे से केस में नया मोड़

सतीश कौशिक की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। एक महिला का आरोप है कि उसके पति ने ही एक्टर की हत्या की।

Satish Kaushik
Photo Credit: PTI

Recommended Video

    Satish Kaushik Death: Vikas Malu की पत्नी ने अपने पति पर लगाया एक्टर की मौत का आरोप | वनइंडिया हिंदी

    एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक की मौत के मामले में एक नया मोड़ आया है। एक महिला ने दावा किया कि उसके पति ने कौशिक की हत्या की है। ये मामला 15 करोड़ की लेन-देन से जुड़ा है। महिला ने बकायदा दिल्ली पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। महिला इस केस से जुड़े कई सबूत अपने पास होने की बात कह रही।

    महिला के मुताबिक उसके पति बिजनेसमैन हैं। उसने एक्टर से 15 करोड़ रुपये कर्ज लिए थे। पिछले कुछ वक्त से सतीश उस पर पैसे वापस करने का दबाव डाल रहे थे, ऐसे में उसने पीछा छुड़ाने के लिए उनकी हत्या कर दी। महिला का दावा है कि उनके पति ने कुछ गोलियां खिलाकर एक्टर की हत्या की। हैरानी की बात ये है कि हाल ही में दिल्ली पुलिस ने उस जगह से भी कुछ गोलियां बरामद की थीं, जहां मौत से पहले कौशिक ने पार्टी की थी।

    महिला का दावा है कि 13 मार्च 2019 को उनकी शादी एक बिजनेसमैन से हुई थी। कौशिक और उनके पति की दोस्ती थी। वो जब भी दुबई जाते उनके पति से जरूर मिलते। महिला के मुताबिक 23 अगस्त 2022 को कौशिक दुबई में उनके घर गए थे, उस वक्त उन्होंने अपने 15 करोड़ रुपये वापस मांगे। इसके बाद दोनों में बहस होने लगी। कौशिक ने साफ कह दिया था कि उनको जल्द से जल्द अपने पैसे वापस चाहिए। उन्होंने उसे निवेश के उद्देश्य से दिए थे, लेकिन उसका तीन साल से कुछ पता नहीं चल रहा था। उन्होंने इस घटना से जुड़ी एक फोटो भी शेयर की है। महिला का आरोप है कि पार्टी में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का बेटा भी मौजूद था।

    Satish Kaushik

    ड्रग्स का कारोबार करने का आरोप
    शिकायतकर्ता ने आगे कहा कि जब कौशिक चले गए तो उन्होंने अपने पति से सारी बात पूछी। जिस पर उसने बताया कि एक्टर ने जो पैसे दिए थे, वो कोविड काल में खत्म हो गए। ऐसे में वो उनसे छुटकारा पाने की योजना बना रहा। महिला ने अपने पति पर ड्रग्स का कारोबार करने का भी आरोप लगाया।

    25 लोगों से हुई पूछताछ
    महिला ने अंत में कहा कि जब उन्होंने सतीश कौशिक की मौत की खबर सुनी तो वो चौंक गईं। उनको शक हो गया था कि उनके पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर ये हत्या की है। हालांकि दिल्ली पुलिस के अधिकारी इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं कर रहे। सूत्रों के मुताबिक फार्महाउस की पार्टी में शामिल 25 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+