अब 58 की उम्र में सलमान खान करने वाले हैं शादी? इस मशहूर चेहरे के नाम की चर्चाएं तेज
Salman Khan News: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं, ना सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए बल्कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों के बाद बढ़ी हुई सुरक्षा की वजह से भी। इस बीच बॉलीवुड के सदाबहार बैचलर सलमान खान की निजी जिंदगी खास तौर पर उनकी शादी को लेकर अफवाहों ने ऑनलाइन चर्चाओं को फिर से हवा दे दी है।
58 साल की उम्र में भी सलमान बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कुंवारों में से एक हैं, जो अक्सर अपने सिंगल स्टेटस के लिए लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके शादी करने की अटकलें तेजी से फैली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह किसी मशहूर भारतीय एथलीट से शादी करने का प्लान बना रहे हैं।

सानिया मिर्जा से जुड़ी शादी की अफवाहें
यहां जिस एथलीट की बात हो रही है, वह टेनिस स्टार सानिया मिर्जा हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से अलग होने के बाद फिलहाल वह सिंगल मदर हैं। हालांकि सानिया पहले भी शादी की अफवाहों का चेहरा रही हैं। अब उनका नाम सलमान खान के साथ जुड़ रहा है, जिससे फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
दरअसल, सलमान और सानिया को कई मौकों पर पब्लिकिली एक साथ स्पॉट किया गया, जिससे उनके रिश्ते पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, दोनों के करीबी लोगों ने साफ किया है कि उनके बीच एक मजबूत प्लेटोनिक बॉन्ड है। वे एक-दूसरे को फैमिली मानते हैं और लाइफ की चुनौतियों के दौरान एक-दूसरे का साथ देते हैं।

इस वजह से शादी की अटकलें हुई तेज
सानिया की किताब के लॉन्च के दौरान उनकी दोस्ती साफ दिखी, जब सलमान ने उनका सपोर्ट किया। इस इवेंट में के के बाद दोनों के रोमांस की चर्चा और तेज हो गई। प्रोग्राम की तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं, जिससे अटकलों ने और जोर पकड़ा।
जानिए क्या है सच्चाई?
इन अफवाहों के बावजूद सूत्रों ने कंफर्म की है कि सलमान और सानिया की शादी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। वे करीबी दोस्त बने हुए हैं, जो रोमांटिक इरादों के बजाय आपसी सम्मान और साझा अनुभवों से जुड़े हैं। सानिया ने खुद इन अफवाहों पर टिप्पणी की है और जोर दिया है कि उनका रिश्ता पूरी तरह से प्लेटोनिक है। दोनों शादी की किसी योजना के बिना दोस्त की तरह एक-दूसरे का समर्थन करना जारी रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications