'मैं एमी जैक्सन के प्यार में पड़ गया और फिर सब गड़बड़ हो गया'
मुंबई, 17 मार्च: बॉलीवुड में जोड़ियां बनती और बिगड़ी रहती है। यहां कब किसी एक्टर का प्यार परवान पर चढ़ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। हालांकि अक्सर इंडस्ट्री के लोग अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने से बचते नजर आते हैं, लेकिन हाल ही में दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल और राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर ने अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। प्रतीक बब्बर ने एमी जैक्सन के साथ अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात की और बताया वो इस गम से पूरी तरह से टूट गए थे।

एमी जैक्सन से बेइंतहा मोहब्बत
साल 2007 में फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर प्रतीक बब्बर को अपनी कोस्टार एमी जैक्सन से बेइंतहा मोहब्बत हो गई थी। हालांकि उनका यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया, लेकिन प्यार में डूबे प्रतीक को इसका आज भी अफसोस है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में एमी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। प्रतीक ने बताया कि उनको एमी जैक्सन से प्यार हो गया था, फिर दिल टूटा तो उनका बुरा दौर शुरू हो गया।

'एक दीवाना था' से प्रतीक हुए एमी के दीवाने
दरअसल, पहली बार प्रतीक की एमी से मुलाकात 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'एक दीवाना था' के सेट पर हुई थी। फिल्म के बाद एक्टर ने एमी जैक्सन के साथ अपने रिलेशन को लेकर जमकर सुर्खियां बटोरीं थी। दोनों ने एक दूसरे के नाम का टैटू भी बनवाया खा। 'एक दीवाना था' में साथ काम करने के दौरान दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। दोनों ने 2012 में डेटिंग शुरू की, लेकिन उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला सका और दोनों अलग हो गए।

ज्यादा नहीं चल सका दोनों का रिश्ता
अब मैशेबल इंडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में प्रतीक बब्बर ने एमी जैक्सन के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर कई बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म एक दीवाना था की शूटिंग के दौरान दोनों नजदीक आ गए थे। फिल्म में आगे काम करने के दौराना दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लग गए थे। लव स्टोरी बेस्ट फिल्म तो लोगों को काफी पंसद आई, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका।

डिप्रेशन में चले गए थे प्रतीक
वहीं अब प्रतीक बब्बर ने इंटरव्यू में बताया कि एमी के साथ उनके ब्रेकअप के बाद, उनकी लाइफ का डार्क फेज शुरू हो गया हुआ था। एक्टर ने कहा कि दिल टूटने के बाद वह डिप्रेशन में थे और उसके बाद चीजें खराब हो गईं। प्रतीक ने कहा "वो एक अच्छी मूवी थी, लेकिन मैं उस (एमी जैक्सन) के प्यार में पड़ गया और फिर सब गड़बड़ हो गया। इसे आसान शब्दों में कैसे कहूं... मुझे लगता है कि बुरा दौर तब शुरू हुआ, जब मैंने दिल का टूटना फील किया। 25 की उम्र में दिल टूटने का असर अलग ही होता है। यही वजह है कि फिर मैं पूरी तरह से इंडस्ट्री से गायब हो गया था।'

बच्चन पांडे में आएंगे नजर
हालांकि जनवरी 2019 में प्रतीक ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सान्या के साथ शादी रचाई थी। वहीं प्रतीक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म बच्चन पांडे में दिखाई देंगे। फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडीज लीड रोल में हैं। इसके अलावा प्रतीक के पास डायरेक्टर मधुर भंडारकर की 'इंडिया लॉकडाउन' भी लाइन अप में है।












Click it and Unblock the Notifications